Aadhaar PVC Card: 50 रुपये में घर बैठे बनवाएं आधार PVC कार्ड, फटने का भी नहीं होगा डर, काफी आसान है प्रोसेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2022, 04:42 PM IST

Aadhaar PVC Card: आप 50 रुपये (जीएसटी और स्पीड पोस्ट शुल्क सहित) का भुगतान करके ऑनलाइन आधार पीवीसी कार्ड बनवा सकते हैं। आइए जानते हैं इसका प्रोसेस।

Aadhaar PVC Card: 50 रुपये में घर बैठे बनवाएं आधार PVC कार्ड, फटने का भी नहीं होगा डर, काफी आसान है प्रोसेस

Aadhaar PVC Card: आप 50 रुपये (जीएसटी और स्पीड पोस्ट शुल्क सहित) का भुगतान करके ऑनलाइन आधार पीवीसी कार्ड बनवा सकते हैं। आइए जानते हैं इसका प्रोसेस।

आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज सभी के लिए एक बहुत बड़ी जरूरत बन गई है। बैंक खाता खुलवाना हो या पैन कार्ड बनवाना हो, आधार का इस्तेमाल हर चीज के लिए किया जाता है। लेकिन अक्सर लोगों को इसके खो जाने या धुलकर खराब होने और फटने का डर रहता है। नागरिकों की इस परेशानी को दूर करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार पीवीसी कार्ड (Aadhaar PVC card) की सुविधा शुरू की है। 

क्या है आधार पीवीसी कार्ड? (What is Aadhaar PVC card)
PVC को पॉलीविनाइल क्लोराइड कार्ड कहा जाता है। यह आपके एटीएम या डेबिट कार्ड की तरह ही होता है। इसे आप अपने वॉलेट या जेब में आसानी से रख सकते हैं। 

कैसे ऑर्डर करें आधार पीवीसी कार्ड? (How to order Aadhaar PVC card)
आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट आधार पीवीसी कार्ड के लिए अनुरोध कर सकते हैं। ये है इसका तरीका-

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (https://myaadhaar.uidai.gov.in/) पर जाएं।
  • 'Order Aadhaar PVC Card' पर क्लिक करें।
  • अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर या 28 अंकों की नामांकन आईडी दर्ज करें।
  • अब सिक्योरिटी कोड भरें और आपके पंजीकृत मोबाइल फोन पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें।
  • 'नियम और शर्तें' वाले चेक बॉक्स पर क्लिक करें।
  • ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करने के लिए 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें। ध्यान दें कि आधार का प्रिव्यू सिर्फ ऑथेंटिकेटिड सेक्शन के लिए उपलब्ध है।
  • अब 'भुगतान करें' पर क्लिक करें और क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई जैसे भुगतान विकल्पों में से किसी एक माध्यम से पेमेंट करें।

पेमेंट के बाद, डिजिटल हस्ताक्षर के साथ एक रसीद तैयार की जाएगी, जिसे निवासियों पीडीएफ के रूप में प्राप्त कर सकते हैं। निवासियों को एसएमएस के जरिए सर्विस रिक्वेंस्ट नंबर मिलेगा। निवासी अपने एसआरएन की स्थिति की जांच तब तक कर सकते हैं जब तक कि उनके आधार कार्ड वितरित नहीं हो जाते।

End of Article