बिजनेस

Amazon ने ऐसा क्या किया कि एक झटके में 3% तक लुढ़क गए Swiggy और Eternal के शेयर?

ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon के एक कदम से इस स्पेस में पहले से सक्रिय Swiggy और Eternal को झटका लगा है। अमेजन के इस कदम की वजह से मंगलवार को दोनों शेयरों में बड़ी गिरावट आई है।

Image

अमेजन ने बढ़ाई स्विगी जोमैटो की टेंशन

देश में Quick Commerce में दबदबा बनाने के लिए बड़े-बडे दिग्गज आपस में टकरा रहे हैं। मुकेश अंबानी के रिलायंस की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल Jio Mart के जरिये क्विक कॉमर्स में मौजूद है। वहीं, Tata समूह BigBasket के नाम से इस मैदान में मौजूद है। इसके अलावा Swiggy अपने Instamart और जोमैटो Blinkit के जरिये इस मैदान में मौजूद हैं।

Swiggy और Eternal के शेयरों को क्यों लगा झटका?

अमेजन ने अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस Amazon Now को 100 शहरों तक फैलाने का ऐलान किया है। चूंकि, जियो मार्ट और बिग-बास्केट सीधे लिस्टेड नहीं हैं। ऐसे में अमेजन के ऐलान का उन पर क्या असर है, इसे शेयर प्राइस के जरिये नहीं देखा जा सकता है। लेकिन, अमेजन के इस ऐलान से क्विक कॉमर्स में गलाकाट प्रतिस्पर्धा में जुटीं स्विगी और जोमैटो (Eternal) को झटका लगा है। अमेजन के ऐलान की वजह से इन दोनों कंपनियों के निवेशकों को बढ़ती प्रतिस्पर्धा और मार्जिन प्रेशर की चिंता सताने लगी है।

Amazon के ऐलान से बाजार में हलचल

Amazon ने अपने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon Now को 100 शहरों तक विस्तार देने की योजना का ऐलान किया है। फिलहाल यह सेवा दिल्ली-NCR, मुंबई और बेंगलुरु में उपलब्ध है, लेकिन अब कंपनी आक्रामक विस्तार की तैयारी में है।

Swiggy और Eternal पर दबाव

इस खबर के बाद Swiggy और Eternal के शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। Eternal का शेयर करीब 3.5% गिरकर ₹246 के आसपास पहुंच गया, जबकि Swiggy भी करीब 2.5% टूटकर ₹279 पर आ गया।

1,000+ माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर का प्लान

Amazon ने कहा है कि वह 1,000 से ज्यादा माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर्स का नेटवर्क तैयार करेगा, जो तेज डिलीवरी मॉडल को सपोर्ट करेगा। यह विस्तार कंपनी के ₹2,800 करोड़ के निवेश प्लान का हिस्सा है, जिससे लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन मजबूत होगी।

क्विक कॉमर्स में बढ़ेगी टक्कर

Amazon की एंट्री से क्विक कॉमर्स सेक्टर में प्रतिस्पर्धा और तेज होने वाली है। इससे मौजूदा प्लेयर्स के ग्रोथ रेट और मार्जिन पर दबाव पड़ सकता है। खासकर Blinkit जैसे सेगमेंट, जहां पहले से ही तेजी से विस्तार हो रहा है, वहां मुकाबला और कड़ा होगा।

Eternal के नतीजों पर नजर

Eternal आज अपने Q4 नतीजे पेश करने वाली है। अनुमान है कि फूड डिलीवरी का नेट ऑर्डर वैल्यू 16–18% बढ़ सकता है, जबकि क्विक कॉमर्स यूनिट Blinkit की ग्रोथ 95–100% तक रह सकती है। कंपनी का मुनाफा ₹191 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।

नए शहरों में Amazon की एंट्री

Amazon Now को पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद और चंडीगढ़ जैसे शहरों में लॉन्च किया जाएगा। इससे कंपनी की पहुंच तेजी से टियर-2 और टियर-3 शहरों तक बढ़ेगी।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article