बिजनेस

अमेजन-फ्लिपकार्ट सहित इन कंपनियों पर एक्शन, अब नहीं बेच पाएंगी सीटबेल्ट अलार्म रोकने वाली डिवाइस

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 12, 2023, 03:40 PM IST

CCPA के इस आदेश के बाद ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट, मीशो, स्नैपडील और शॉपक्लूज ने 13,118 सीटबेल्ट अलार्म स्टॉपर क्लिप को डिलिस्ट कर दिया है।

Image

सीटबेल्ट अलार्म स्टॉपर क्लिप

Photo : iStock

Amazon, Flipkart: सीटबेल्ट अलार्म स्टॉपर क्लिप बेचने को लेकर सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने ई-कॉमर्स कंपनियों पर कड़ा एक्शन लिया है। CCPA के इस आदेश के बाद ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट, मीशो, स्नैपडील और शॉपक्लूज ने 13,118 सीटबेल्ट अलार्म स्टॉपर क्लिप को डिलिस्ट कर दिया है। अब ये इन डिवाइस को नहीं बेच पाएंगी।

कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट का था उल्लंघन

अब इन कंपनियों ने अपने प्लेटफॉर्म से ऐसे सभी प्रोडक्ट्‌स को हटा दिया है। CCPA ने कहा कि यह क्लिप कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट का उल्लंघन और कार पैसेंजर्स की लाइफ से समझौता करती हैं। अमेजन ने अपने प्लेटफॉर्म से लगभग 8,095 ऐसे सीटबेल्ट अलार्म स्टॉपर क्लिप हटा दिए हैं। वहीं फ्लिपकार्ट ने लगभग 5,000 और मीशो ने करीब 21 ऐसे क्लिप को अपने प्लेटफॉर्म से हटाया है।

रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने उठाया था मुद्दा

चीफ कमिश्नर निधि खरे की अध्यक्षता वाली CCPA ने जांच करने के बाद यह आदेश जारी किए थे। रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री ने कार सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर क्लिप की सेल्स और प्रोडक्शन को रोकने का मुद्दा CCPA के संज्ञान में लाया था। मिनिस्ट्री के एक लेटर ने कार सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर क्लिप की खुलेआम बिक्री के मुद्दे पर प्रकाश डाला था। इसके अलावा गलती करने वाले सेलर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई करने और एक एडवाइजरी देने का अनुरोध भी किया था।

यात्रियों की सुरक्षा से हो रहा था समझौता

सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स के अनुसार, कारों में सभी यात्रियों के लिए सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य है। हालांकि, ऐसी वस्तुओं की ऑनलाइन बिक्री जो सीट बेल्ट न लगाने पर अलार्म बीप को रोककर यात्रियों की सुरक्षा से समझौता करती हैं। यह सभी चीजें कंज्यूमर की लाइफ और सेफ्टी के लिए असुरक्षित और खतरनाक हो सकती हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article