बिजनेस

Amazon Layoffs: अमेजन ने फिर से दे दी छंटनी की चेतावनी ! AI का बढ़ता इस्तेमाल बनेगा कर्मचारियों का सिरदर्द

Amazon Layoffs 2025: बीते कुछ सालों में अमेजन ने कई बार छंटनी की है। कंपनी ने एक बार फिर से छंटनी को लेकर अपने कर्मचारियों को आगाह कर दिया है। Amazon के CEO एंडी जेसी ने कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों से कहा है कि अगले कुछ सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी के कॉरपोरेट कर्मचारियों की संख्या को कम कर देगा, क्योंकि अमेजन अपने ऑपरेशंस में अब ज्यादा AI टूल और एजेंट्स को शामिल कर रही है।

Image

अमेजन फिर कर सकती है छंटनी

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेजन बढ़ा रहा AI का यूज
  • कर्मचारियों की नौकरियों पर खतरा
  • सीईओ ने दे दी वॉर्निंग

Amazon Layoffs 2025: बीते कुछ सालों में अमेजन ने कई बार छंटनी की है। कंपनी ने एक बार फिर से छंटनी को लेकर अपने कर्मचारियों को आगाह कर दिया है। Amazon के CEO एंडी जेसी ने कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों से कहा है कि अगले कुछ सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी के कॉरपोरेट कर्मचारियों की संख्या को कम कर देगा, क्योंकि अमेजन अपने ऑपरेशंस में अब ज्यादा AI टूल और एजेंट्स को शामिल कर रही है। जेसी ने एक इंटरनल मेमो में लिखा है कि हमें आज किए जा रहे कुछ कामों को करने के लिए कम लोगों की आवश्यकता होगी, और कुछ और कामों को करने वाले अधिक लोगों की आवश्यकता होगी। उनका इशारा AI की तरफ माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें -

27000 से ज्यादा लोगों की गई नौकरी

टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार जेसी ने कहा है कि यह कहना कठिन है कि समय के साथ इसका क्या नतीजा होगा, लेकिन अगले कुछ वर्षों में, हम उम्मीद करते हैं कि इससे हमारे कुल कॉरपोरेट कर्मचारियों की संख्या कम हो जाएगी क्योंकि हमें कंपनी में AI के अधिक उपयोग से एफिशिएंसी का लाभ मिलेगा।

यह ऐलान Amazon के 15.6 लाख वैश्विक कर्मचारियों को प्रभावित कर सकती है। हालांकि जेसी ने यह नहीं बताया है कि कौन से विभाग या कितने पद खत्म किए जाएंगे। कंपनी 2022 से अब तक 27,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, जिसमें इसके उपकरणों और सर्विस यूनिट्स में हाल ही में की गई कटौती भी शामिल है।

AI सर्विसेज और एप्लिकेशन में प्रोग्रेस जारी

Amazon अपने Alexa+ पर्सनल असिस्टेंट से लेकर शॉपिंग फीचर्स और विज्ञापन टूल तक, लगभग हर बिजनेस यूनिट में जनरेटिव AI का इस्तेमाल कर रही है। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार जेसी के मुताबिक "हमारे फुलफिलमेंट नेटवर्क में, हम इन्वेंट्री प्लेसमेंट, डिमांड फोरकास्टिंग और हमारे रोबोट की दक्षता में सुधार के लिए AI का इस्तेमाल कर रहे हैं।"

कंपनी के पास इस समय 1,000 से ज्यादा जनरेटिव AI सर्विसेज और एप्लिकेशन प्रोग्रेस पर हैं या बनाए जा रहे हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article