बिजनेस

Akansha Power & HRH Next IPO: आकांक्षा पावर और एचआरएच नेक्स्ट के आईपीओ को मिल रहा जोरदार रेस्पॉन्स, चेक करें लेटेस्ट GMP

Akansha Power & HRH Next IPO Subscription Status: एचआरएच नेक्स्ट के आईपीओ को 6.67 गुना और आकांक्षा पावर के आईपीओ को 7.09 गुना आवेदन मिल गए हैं।

Image

आकांशा पावर और एचआरएच अगली आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्टेटस

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • खुले हुए हैं आकांशा पावर और एचआरएच नेक्स्ट के आईपीओ
  • 28 दिसंबर को होंगे बंद
  • दोनों का जीएमपी है पॉजिटिव

Akansha Power & HRH Next IPO Subscription Status: बुधवार से सब्सक्रिप्शन के लिए जो आईपीओ (IPO) खुले हैं, उनमें आकांक्षा पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (Akanksha Power and Infrastructure) और एचआरएच नेक्स्ट सर्विसेज (HRH Next Services) भी शामिल हैं। दोनों ही आईपीओ को निवेशकों की ओर से अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। गुरुवार को 2 बजे तक एचआरएच नेक्स्ट के आईपीओ को 6.67 गुना और आकांक्षा पावर के आईपीओ को 7.09 गुना आवेदन मिल गए हैं। आगे चेक करें दोनों कंपनियों का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) या जीएमपी (GMP) कितना है।

आकांक्षा पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर

आकांक्षा पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर का आईपीओ 27 दिसंबर को खुला और 29 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी आईपीओ से 27.49 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 52-55 रु है। वहीं लॉट साइज 2000 शेयरों की है। यानी कम से कम इतने और फिर इतने ही शेयरों की गुणा में आवेदन किया जा सकता है।2008 में शुरू की गई आकांक्षा पावर पावर क्वालिटी सॉल्यूशंस प्रोवाइड करने के लिए कई प्रोडक्ट पेश करती है।

एचआरएच नेक्स्ट सर्विसेज

एचआरएच नेक्स्ट सर्विसेज का आईपीओ भी 27 दिसंबर को खुला है और 29 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी आईपीओ से 9.57 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस 36 रु है। वहीं लॉट साइज 3000 शेयरों की है।1938 में शुरू की गई एचआरएच नेक्स्ट सर्विसेज दक्षिण भारत की प्रमुख बीपीओ सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है।

कितना है जीएमपी

आईपीओ वॉच के अनुसार आकांक्षा पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर का जीएमपी 25 रु और एचआरएच नेक्स्ट सर्विसेज का जीएमपी 8 रु है। जीएमपी बताता है कि अनलिस्टेड मार्केट में किसी कंपनी का शेयर कितने पर प्रीमियम पर है। इससे लिस्टिंग प्राइस का भी अनुमान लगता है। मगर लिस्टिंग तक किसी कंपनी का जीएमपी घट भी सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर दो आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article