बिजनेस

January Bank Holidays: जनवरी में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

January Bank Holidays In India: जनवरी में पड़ने वाली प्रमुख बैंक छुट्टियों में 1 जनवरी को नए साल का दिन और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस भी शामिल है।

Image

जनवरी 2024 में बैंकों की छुट्टियां

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • जनवरी में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक
  • दूसरे-चौथे शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे बैंक
  • ऑनलाइन बैंकिंग का ऑप्शन रहेगा चालू

January Bank Holidays In India: जनवरी 2024 में देश भर में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। यानी कुल 16 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। इनमें दूसरा-चौथा शनिवार और रविवार भी शामिल हैं। मगर हर छुट्टी पर हर राज्य के बैंक बंद नहीं रहेंगे, बल्कि अलग-अलग राज्यों की कुछ स्पेशल छुट्टियां होती हैं। ऐसी छुट्टियों पर उस राज्य को छोड़कर बाकी राज्यों के बैंक खुले रहते हैं। जनवरी में पड़ने वाली प्रमुख बैंक छुट्टियों में 1 जनवरी को नए साल का दिन और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस भी शामिल है।

और किस-किन दिन बंद रहेंगे बैंक

जनवरी 2024 में बैंकों की पड़ने वाली छुट्टियों में पोंगल और गुरु गोविंद सिंह जयंती भी शामिल है। आगे देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट।

ये है छुट्टियों की पूरी लिस्ट

क्रम संख्यातारीखछुट्टी काकारणकहां-कहां बंद रहेंगे बैंक
1.1 जनवरीन्यू ईयर डेतमिलनाडु और सिक्किम
2.7 जनवरी रविवारपूरा भारत
3.11 जनवरीमिशनरी दिवसमिजोरम
4.12 जनवरीस्वामी विवेकानन्द जयंतीपश्चिम बंगाल
5.13 जनवरीदूसरा शनिवारपूरा भारत
6.14 जनवरीरविवारपूरा भारत
7.15 जनवरीपोंगल/तिरुवल्लुवर दिवसतमिलनाडु और आंध्र प्रदेश
8.16 जनवरीटुसू पूजापश्चिम बंगाल और असम
9.17 जनवरीगुरु गोविंद सिंह जयंतीपंजाब और तमिलनाडु
10.21 जनवरीरविवारपूरा भारत
11.23 जनवरीनेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंतीमणिपुर
12.25 जनवरीराज्य दिवसहिमाचल प्रदेश
13.26 जनवरीगणतंत्र दिवसपूरा भारत
14.27 जनवरीचौथा शनिवारपूरा भारत
15.28 जनवरीरविवारपूरा भारत
16.31 जनवरीमी-डैम-मी-फीअसम

कैसे देखें अपने शहर की छुट्टियों की लिस्ट

आप आरबीआई (RBI) की वेबसाइट पर जाकर अपने शहर की छुट्टियों की लिस्ट भी देख सकते हैं। इसके लिए आप डायरेक्ट इस लिंक पर पर जाएं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article