बिजनेस

Airtel Under-River 5G Internet: एयरटेल नदी के अंदर देगी 5जी इंटरनेट, पहली अंडरवाटर मेट्रो में दिखाएगी कमाल

Airtel To Offer Connectivity In Under Water Metro: एयरटेल कोलकाता मेट्रो के यात्रियों को 5जी कनेक्टिविटी देने के लिए हुगली नदी के नीचे 35 मीटर की गहराई में हाई कैपेसिटी वाले नोड्स तैनात करेगी।

Image

एयरटेल अंडर वाटर मेट्रो में देगी इंटरनेट

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पानी के नीचे इंटरनेट देगी एयरटेल
  • कोलकाता में अंडरवाटर मेट्रो में मिलेगा इंटरनेट
  • जून 2024 से शुरू होगी अंडरवाटर मेट्रो

Airtel To Offer Connectivity In Under Water Metro: टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने सोमवार को कहा कि वह कोलकाता मेट्रो के यात्रियों को 5जी कनेक्टिविटी देने के लिए हुगली नदी के नीचे 35 मीटर की गहराई में हाई कैपेसिटी वाले नोड्स तैनात करेगी।

हुगली नदी के नीचे एक सुरंग के जरिये हावड़ा को कोलकाता से जोड़ने वाली भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो का जून, 2024 में ऑपरेशन शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी ने बयान में कहा कि हाई कैपेसिटी वाले नोड्स लगाए जाने के बाद एयरटेल कोलकाता मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर में सीमलेस 5जी कनेक्टिविटी देने वाली पहली कंपनी बन जाएगी।

ये भी पढ़ें -

हावड़ा मैदान को एस्प्लेनेड से जोड़ेगा

यह 4.8 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर हावड़ा मैदान को एस्प्लेनेड से जोड़ेगा। एयरटेल के बयान के मुताबिक इस मेट्रो गलियारे के हर स्टेशन पर सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए हाई कैपिसिटी वाले नोड्स तैनात किए गए हैं, जिससे यात्रियों को हाई-स्पीड इंटरनेट, वॉयस कॉल और डेटा ट्रांसमिशन का उपयोग करने की सुविधा मिलती है।

भारती एयरटेल के सीईओ (पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा) अयान सरकार ने कहा है कि नदी के नीचे सुरंग में कनेक्टिविटी मुहैया कराने की यह पहल निश्चित रूप से यात्रियों के लिए मेट्रो सफर को सुविधाजनक बनाएगी।

गिरावट के साथ बंद हुआ एयरटेल का शेयर

एयरटेल का शेयर सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। कंपनी का शेयर बीएसई पर 1126.7 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,116.70 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 1,125.95 रु तक ऊपर गया, जबकि 1,104.15 रु के निचले स्तर तक गिरा।

अंत में एयरटेल का शेयर 16.50 रु या 1.46 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,110.20 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 6.54 लाख करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,200.95 रु और निचला स्तर 736.20 रु रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article