बिजनेस

Canara Bank Stock Split: केनरा बैंक ने किया स्टॉक स्प्लिट, शेयर में आई 4.5 फीसदी की गिरावट

Canara Bank Share Price: गुरुवार को केनरा बैंक का शेयर बीएसई पर 119 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 120.75 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 111.85 रु तक गिरा। करीब सवा 3 बजे बैंक का शेयर 5.30 रु या 4.45 फीसदी की गिरावट के साथ 113.70 रु पर है।

Image

केनरा बैंक ने किया स्टॉक स्प्लिट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • केनरा बैंक ने किया स्टॉक स्प्लिट
  • 1 शेयर के हुए 5 टुकड़े
  • शेयर में आई गिरावट

Canara Bank Share Price: केनरा बैंक ने स्टॉक स्प्लिट कर दिया है। इसके लिए बैंक ने 15 मई को बतौर रिकॉर्ड डेट फिक्स किया था। बैंक ने 1:5 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया था, जो कि लागू हो चुका है। यानी केनरा बैंक का हर शेयर 5 शेयरों में विभाजित हो चुका है। स्टॉक स्प्लिट से पहले केनरा बैंक के शेयर का रेट 568.70 रु पर था, जो कि विभाजन से 113.74 रु पर आ गया। उसके बाद बुधवार को बैंक का शेयर मजबूती के साथ 119 रु पर बंद हुआ था। मगर इसके शेयर में गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें -

4.5 फीसदी फिसला बैंक का शेयर

गुरुवार को केनरा बैंक का शेयर बीएसई पर 119 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 120.75 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 111.85 रु तक गिरा। करीब सवा 3 बजे बैंक का शेयर 5.30 रु या 4.45 फीसदी की गिरावट के साथ 113.70 रु पर है।

1 लाख से अधिक है मार्केट कैपिटल

केनरा बैंक की मार्केट कैपिटल 1.03 लाख करोड़ रु है। हाल ही में बैंक ने तिमाही नतीजे पेश किए। ब्याज इनकम में लगातार वृद्धि और प्रोविजन में गिरावट के कारण पब्लिक सेक्टर के केनरा बैंक का नेट प्रॉफिट 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही (Q4) में साल-दर-साल 18.33 प्रतिशत बढ़कर 3,757 करोड़ रुपये हो गया।

तिमाही दर तिमाही आधार पर वित्तीय वर्ष 2024 की दिसंबर (Q3) को समाप्त तिमाही में बेंगलुरु स्थित बैंक का प्रॉफिट 3,656 करोड़ रुपये से 2.76 प्रतिशत बढ़ गया।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर स्टॉक स्प्लिट की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article