बिजनेस

NHPC के शेयर ने 6 महीनों में मचाया तहलका, अब खरीदें-बेचें या होल्ड करें, जानें क्या है ब्रोकरेज फर्म की सलाह

NHPC Share Price Target: जिन सरकारी कंपनियों के शेयरों ने बीते 6 महीने में तगड़ा रिटर्न दिया है, उनमें NHPC भी शामिल है। बीएसई के डेटा के अनुसार एनएचपीसी के शेयर ने बीते 6 महीनों में 88.6 फीसदी रिटर्न दिया है।

Image

एनएचपीसी के शेयर का कितना है टार्गेट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • NHPC को बेचने की सलाह
  • शेयर में आ सकती है गिरावट
  • 6 महीनों में दिया है 88% रिटर्न

NHPC Share Price Target: सरकारी कंपनियों के शेयर काफी समय से चर्चा में हैं। जिन सरकारी कंपनियों के शेयरों ने बीते 6 महीने में तगड़ा रिटर्न दिया है, उनमें NHPC भी शामिल है। बीएसई के डेटा के अनुसार एनएचपीसी के शेयर ने बीते 6 महीनों में 88.6 फीसदी रिटर्न दिया है। 2024 में अब तक एनएचपीसी का शेयर 47.5 फीसदी और एक महीने में 7.16 फीसदी फायदा करा चुका है। बीते 5 दिनों में ही ये 4.5 फीसदी चढ़ा है। मगर आगे NHPC का शेयर फायदा कराएगा या नहीं, आगे जानिए ब्रोकरेज फर्म की क्या है सलाह।

ये भी पढ़ें -

एनएचपीसी को बेचने की सलाह

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपनी रिपोर्ट में एनएचपीसी को 95 रुपये के सीएमपी पर 'बेचने' की सलाह दी है। इसने मौजूदा भाव से करीब 37% की गिरावट के साथ स्टॉक का फेयर प्राइस 60 रुपये तय किया है।

आज कितने पर एनएचपीसी का शेयर

गुरुवार को बीएसई पर 97.39 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले एनएचपीसी का शेयर सुबह 98.40 रु पर खुला। करीब ढाई बजे ये 0.31 रु या 0.32 फीसदी की मजबूती के साथ 97.70 रु पर है। अभी तक के कारोबार में ये शेयर 99.50 रु तक ऊपर चढ़ा है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article