बिजनेस

Trump Tariffs Policy: अब फार्मा इंडस्ट्री के पीछे पड़ेंगे डोनाल्ड ट्रम्प ! कर दिया टैरिफ लगाने का ऐलान, 2 अप्रैल के बाद डील पर होगी बातचीत

Trump Tariffs Policy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि वह जल्द ही फार्मा इंडस्ट्री को टार्गेट करते हुए टैरिफ की घोषणा करेंगे। हालांकि ट्रम्प ने समय या कितना टैरिफ लगाया जाएगा, इसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

Image

ट्रम्प की एक और टैरिफ घोषणा

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रम्प की एक और टैरिफ घोषणा
  • फार्मा सेक्टर पर लगेगा टैरिफ
  • फिलहाल रेट का नहीं किया ऐलान

Trump Tariffs Policy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि वह जल्द ही फार्मा इंडस्ट्री को टार्गेट करते हुए टैरिफ की घोषणा करेंगे। हालांकि ट्रम्प ने समय या कितना टैरिफ लगाया जाएगा, इसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। ट्रंप ने यह भी कहा कि वे अमेरिकी टैरिफ से बचने के इच्छुक देशों के साथ डील करने के लिए तैयार हैं, लेकिन ऐसे समझौते उनके प्रशासन द्वारा 2 अप्रैल को पारस्परिक टैरिफ (Reciprocal Tariffs) की घोषणा के बाद ही किए जाने चाहिए। ट्रम्प ने कहा कि ब्रिटेन समेत कई देशों ने संभावित डील पर चर्चा के लिए अमेरिका से संपर्क किया है।

ये भी पढ़ें -

2 अप्रैल के बाद ही हो सकती है डील

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार एयर फोर्स वन के मुताबिक ट्रम्प ने कहा, "वे (देश) डील करना चाहते हैं। अगर हम डील के लिए कुछ हासिल कर सकें तो यह संभव है।" जब उनसे पूछा गया कि क्या ये डील 2 अप्रैल से पहले हो सकती हैं, तो उन्होंने इसे खारिज करते हुए कहा, "नहीं, शायद बाद में। यह एक प्रक्रिया है।"

ऑटो इम्पोर्ट पर 25% टैरिफ का ऐलान

इससे पहले, ट्रम्प ने ऑटो इम्पोर्ट पर 25% टैरिफ की घोषणा किया था, जिसमें दावा किया गया कि इससे घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा। व्हाइट हाउस को उम्मीद है कि इस कदम से सालाना 100 बिलियन डॉलर (8.55 लाख करोड़ रु) का उत्पादन होगा, लेकिन इससे ग्लोबल सप्लाई चेन पर निर्भर ऑटोमेकर्स पर दबाव पड़ सकता है।

बढ़ सकती है लागत

अनुमान लगाया जा रहा है कि अप्रैल में लागू होने वाले टैरिफ से लागत बढ़ सकती है और बिक्री कम हो सकती है। हालांकि ट्रंप का कहना है कि इससे अमेरिका में और ज्यादा फैक्ट्रियां खुलेंगी। इस फैसले को "स्थायी" बताते हुए उन्होंने यूरोपीय संघ और कनाडा को चेतावनी दी कि अगर वे अमेरिका के खिलाफ कोआर्डिनेट करते हैं तो उन पर और भी ज्यादा टैरिफ लगाए जाएँगे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article