टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'कैसा जा रहा है मसाज पार्लर?'- Scout OP पर भड़कीं काशवी, बोलीं- 1% भी इज्जत है तो...

Bigg Boss 20: सलमान खान के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 20' में काशवी की एंट्री हुई है। उन्होंने स्काउट ओपी को लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। काशवी ने लव गिल को भी आड़े हाथों लिया।

Image

Bigg Boss 20: काशवी ने स्काउट ओपी और लव गिल को लिया आड़े हातों (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Latest Promo: सलमान खान के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में इस सप्ताह वीकेंड का वार सलमान खान नहीं बल्कि रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। बीते शनिवार रोहित शेट्टी ने कई कंटेस्टेंट्स को लताड़ लगाई, साथ ही गेम के लिए सही दिशा-निर्देशन भी दिया। 'बिग बॉस 20' में रोहित शेट्टी ने स्काउट ओपी और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों पर भी तंज कसा था और उन्हें बताया कि ये सब बाहर बहुत गलत लग रहा है। वहीं अब इस मामले पर बात करने के लिए खुद स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने कदम रखा है। काशवी ने आते ही स्काउट ओपी को मसाज पार्लर के लिए तंज कसा। साथ ही लव गिल को भी आड़े हाथों लिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बिफरे रोहित शेट्टी, सरेआम बोले- हमारे घर पर गोलियां चल रही हैं और...

'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि रोहित शेट्टी स्काउट ओपी (Scout OP) से बताते हैं कि आपसे मिलने के लिए कोई आया है। जैसे ही वहां काशवी हीरानंदानी की एंट्री होती है, उन्हें देख स्काउट ओपी हैरान रह जाते हैं। काशवी, स्काउट ओपी से पूछती हैं, "कैसा चल रहा है मसाज पार्लर तन्मय?" काशवी ने स्काउट से बताया कि आपके हर शब्द, हर टच और बाकी हर चीज पर जूम इन किया जाता है। काशवी ने आगे स्काउट को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "तुमने सोच भी कैसे लिया कि तुम मेरी तुलना इनसे कर सकते हो? कौन सा सॉफ्ट कॉर्नर, कौन सी फीलिंग और कौन सा कंफ्यूजन? कौन सी नाव में हो आप?" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मना भी कर सकते थे'- Daler Mehndi विवाद पर मंत्री सुबोध उनियाल की दो टूक, माफी की मांग से फेरा मुंह!

काशवी की बात पर स्काउट ने आगे कहा कि मैं बहन वाले पार्ट की बात कर रहा था, जिस तरह से वो मेरा ख्याल रखती है। ऐसे में काशवी ने जवाब दिया, "क्या वहां आप अपना ख्याल रखवाने गए हो? अगर इतना ही था तो आपको घर पर बैठना था। इससे मुझे बहुत घटिया महसूस हो रहा है। मेरे परिवार को शर्मिंदगी होती है। एक बैकग्राउंड कैरेक्टर की तरह किसी लड़की के पीछे भाग रहे हो।"

लव गिल को लगाई फटकार

काशवी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने स्काउट ओपी को चेतावनी देते हुए आगे कहा, "अगर एक प्रतिशत भी इज्जत बची है तो लकीर खींचो और उससे दूर रहो।" काशवी ने लव गिल से सवाल करते हुए कहा, "क्या आप अपने दूसरे मुंह बोले भाइयों के साथ भी ऐसा करते हो?" उनकी बात पर लव गिल ने कहा कि मेरे लिए ये आम था, क्योंकि मुझे तकलीफ हो रही थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article