बिजनेस

Aegis Vopak IPO: 26 मई को खुलेगा एजिस वोपैक टर्मिनल्स का आईपीओ, प्राइस बैंड तय

Aegis Vopak Terminals IPO: एजिस लॉजिस्टिक्स लिमिटेड की सहायक कंपनी एजिस वोपैक टर्मिनल्स का आईपीओ 26 मई को खुलेगा। अपने 2,800 करोड़ रुपये के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए 223-235 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है।

Image

आ रहा है Aegis Vopak का आईपीओ

Aegis Vopak Terminals IPO : एजिस लॉजिस्टिक्स लिमिटेड की सहायक कंपनी एजिस वोपैक टर्मिनल्स ने अपने आगामी ₹2,800 करोड़ के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए प्राइस बैंड ₹223 से ₹235 प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज फर्मों के अनुसार, इस प्राइस बैंड के ऊपरी छोर पर कंपनी का वैल्यू करीब ₹26,000 करोड़ है।

Aegis Vopak IPO तारीख

  • एंकर निवेश राउंड: 23 मई, 2025
  • आईपीओ खुलने की तारीख: 26 मई, 2025
  • आईपीओ बंद होने की तारीख: 28 मई, 2025
  • शेयर लिस्टेड होने की संभावित तारीख: 2 जून, 2025

Aegis Vopak IPO का ढांचा

यह इश्यू पूरी तरह से नया शेयर निर्गम (Fresh Issue) है, जिसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं होगा। पहले आईपीओ से ₹3,500 करोड़ जुटाने की योजना थी, जिसे घटाकर अब ₹2,800 करोड़ कर दिया गया है।

Aegis Vopak IPO से प्राप्त राशि का उपयोग

कर्ज चुकाने के लिए ₹2,016 करोड़, मैंगलोर में क्रायोजेनिक LPG टर्मिनल अधिग्रहण हेतु पूंजीगत खर्च के लिए ₹671.30 करोड़, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए शेष राशि खर्च किए जाएंगे।

निवेशकों के लिए हिस्सा

योग्य संस्थागत निवेशकों (QIB) के लिए 75% हिस्सा, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए 15% हिस्सा, खुदरा निवेशकों (Retail) के लिए 10% हिस्सा।

बोली की जानकारी

निवेशक कम से कम 63 शेयरों के लिए और उसके बाद 63 के गुणक में बोली लगा सकते हैं।

कंपनी की जानकारी

एजिस वोपैक टर्मिनल्स भारत में स्टोरेज टैंक टर्मिनल्स का संचालन करती है। ये टर्मिनल्स पेट्रोलियम, वेजिटेबल ऑयल, लुब्रिकेंट्स, केमिकल्स और गैस (जैसे LPG, प्रोपेन, ब्यूटेन) के लिए सुरक्षित भंडारण की सुविधा प्रदान करते हैं।

रणनीतिक लोकेशन का लाभ

कंपनी के टर्मिनल्स महत्वपूर्ण पोर्ट्स के पास स्थित हैं, जिससे पाइपलाइन, रेल और सड़क के माध्यम से तेजी से माल निकासी होती है

कर्ज स्थिति और प्रबंधन

जून 2024 तक कंपनी पर कुल ₹2,584 करोड़ का कर्ज था।

बुक रनिंग मैनेजर

इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर ICICI Securities, BNP Paribas, IIFL Capital Services, Jefferies India, HDFC Bank हैं।

(डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article