बिजनेस

कभी थी सबकी चहेती कंपनी,आज बिकने को मजबूर;अडानी-अंबानी सहित ये लोग खरीदने की रेस में

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 25, 2023, 08:16 AM IST

Future Retail: कर्ज में डूबी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के खरीदारों की फाइनल लिस्ट आ गई है। इस लिस्ट अंबानी-अडानी समेत 48 कंपनियां शामिल हैं। फ्यूचर रिटेल अधिग्रहण के लिए पात्र संभावित समाधान आवेदकों की फाइनल लिस्ट में 48 कंपनियों को शामिल किया गया है।

Image

फ्यूचर रिटेल लिमिटेड

Photo : BCCL

Future Retail: कर्ज में डूबी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड को कौन खरीदेगा इसकी लिस्ट आ गई है। इस लिस्ट अंबानी,अडानी सहित 48 कंपनियां हैं। फ्यूचर रिटेल अधिग्रहण के लिए आवेदकों की फाइनल लिस्ट में 48 कंपनियों को शामिल किया गया है। इनमें रिलायंस रिटेल, जिंदल पावर लिमिटेड और अडानी समूह शामिल हैं। फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (FRL) के समाधान पेशेवर ने सोमवार को 'पात्र संभावित समाधान आवेदकों' की अंतिम लिस्ट जारी की है।

FRL के समाधान पेशेवर ने 10 अप्रैल को कंपनियों की लिस्ट तैयार की थी। एफआरएल के लेंडर्स को परिसंपत्तियों को अलग-अलग हिस्सों में विभाजित कर नई बोली मंगाने का फैसला किया था। इसके बाद इन कंपनियों ने अपने खरीदारी में रुचि दिखाने वाला पत्र (ईओआई) दिया था।

ये कंपनियों भी शामिल

ईओआई जमा करने वाली अन्य कंपनियों में डब्ल्यूएचस्मिथ ट्रैवल लिमिटेड, सहारा एंटरप्राइजेज, सेंचुरी कॉपर कॉरपोरेशन, ग्रीनटेक वर्ल्डवाइड, हर्षवर्धन रेड्डी, जे सी फ्लावर्स एसेट रिकंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, पिनेकल एयर प्राइवेट लिमिटेड और यूनिवर्सल एसोसिएट्स शामिल हैं। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ ने इस महीने की शुरुआत में एफआरएल की समाधान प्रक्रिया को 90 दिन का विलस्तार देते हुए इसे 15 जुलाई, 2023 तक पूरा करने को कहा था।

दूसरी सबसे बड़ी रिटेलर थी FRL

आपको बता दें कि कभी भारत के दूसरे सबसे बड़े रिटेलर रहे फ्यूचर रिटेल को बैंकों ने डिफॉल्ट घोषित किया था जिसके बाद उस पर दिवालियापन की कार्यवाही हुई थी। अमेजन ने इसे कानूनी चुनौती के बीच रिलायंस से लगभग 25,000 करोड़ रुपये की खरीदारी को भी खारिज कर दिया था । CIRP (कॉर्पोरेट के दिवालिया के प्रोसेस को देखने वाले) ने FRL की याचिका को स्वीकार करते हुए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई पीठ ने एफआरएल के सीआईआरपी के समापन के लिए समय सीमा 15 जुलाई, 2023 तक बढ़ा दी थी।

लोन नहीं चुकाने के बाद 20 जुलाई, 2022 को एनसीएलटी ने एफआरएल के खिलाफ सीआईआरपी शुरू किया था। इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के समाधान के लिए समय सीमा 330 दिनों की है, जिसमें मुकदमेबाजी में लगने वाला समय भी शामिल है। फ्यूचर रिटेल की अभी 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 302 लीज्ड रिटेल स्टोर तक पहुंच है, जिसमें 30 बड़े प्रारूप स्टोर जैसे बिग बाजार और एफबीबी स्टोर और 272 छोटे स्टोर शामिल हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article