बिजनेस

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 16 April 2023 : सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, 62000 के करीब पहुंचे रेट, चांदी का भाव 77500 रु के पार

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 16 April 2023 : बीते हफ्ते सोने ने नया रिकॉर्ड स्तर छू लिया। सोने की कीमत 61780 रु तक पहुचं गई। चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई।

Image

सोने ने छुआ नया रिकॉर्ड स्तर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड
  • 61,780 रु प्रति 10 ग्राम पर पहुंचे दाम
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़ी सोने की चमक

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 16 April 2023 : बीता हफ्ता सोने और चांदी के लिए बहुत बेहतर रहा। सोने ने हफ्ते के दौरान नया रिकॉर्ड उच्चतम स्तर छू लिया। हाल ही में सोना 61000 रु का आंकड़ा पार कर गया था। पर उसके बाद इसकी कीमतों में गिरावट आई थी। मगर बीते हफ्ते सोने ने फिर से 61000 रु का आंकड़ा पार कर लिया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 480 रु बढ़ा और 61,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो कि इसका अब तक का उच्चतम स्तर है। मजबूत वैश्विक रुख के बीच सोने की कीमतों को काफी सपोर्ट मिला।

चांदी का रेट कहां पहुंचा

गुरुवार को सोने की कीमत 61300 रु पर बंद हुई थी। शुक्रवार को इसमें और 61780 रु की मजबूती आई। बात करें चांदी की इसका रेट भी 410 रु बढ़ा। इससे प्रति किलो चांदी का रेट 77580 रु पर पहुंच गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत में तेजी देखी गयी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2,041 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इसी तरह चांदी भी बढ़त के साथ 25.88 डॉलर प्रति औंस के रेट पर पहुंच गई।

सोने की कीमतें 13 महीने के उच्च स्तर पर

गौरतलब है कि शुक्रवार को एशियाई कारोबारी सत्र के दौरान भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार कॉमेक्स या जिंस बाजार में हाजिर सोने की कीमतें 13 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड में गिरावट से हाजिर कीमतों में तेजी आई।

और बढ़ सकते हैं सोने के रेट

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सीआर फॉरेक्स एडवाइजर के मैनेजिंग डायरेक्टक अमित पाबारी के मुताबिक पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई के नजरिए से सोना इक्विटी और बॉन्ड की कीमतों के गिरावट के बीच खिलाफ एक अच्छा ऑप्शन है क्योंकि यह डायवर्सिफिकेशन का फायदा दिलाता है। यदि मुद्रास्फीति स्थिर रहती है और केंद्रीय बैंक रेट में और बढ़ोतरी को लेकर असमंजस की स्थिति में रहे, तो 2023 में सोने की कीमतों में तेजी आएगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की ब... और देखें

End of Article