बिजनेस

Gold Vs Silver Return: सोना या चांदी, निवेश से पहले जान लें किसमें ज्यादा फायदा,होगी अच्छी कमाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2023, 02:46 PM IST

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 25 April 2023:26 अप्रैल को दिल्ली बुलियन बाजार में सोने की कीमत 59,970 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि चांदी की कीमत 74,720 रुपये प्रति किलोग्राम है।2022 के सबसे निचले स्तर से सोने की कीमतों में 15 फीसदी की तेजी आई है। वहीं उसके मुकाबले अगर चांदी को देखा जाय तो उसकी कीमतों में करीब 37 फीसदी की तेजी आई है।

Image

आज का सोने-चांदी का भाव

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 25 April 2023, Gold Vs Silver Return: सोना और चांदी हमेशा से निवेश के लिए पहली पसंद रहते हैं। इसमें भी रिटर्न को देखते हुए सोने को सबसे ज्यादा निवेशक तरजीह देते हैं। लेकिन पिछले 8-9 महीनो में एक नया ट्रेंड दिख रहा है। सोने के मुकाबले चांदी की कीमत कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। और इसे लोग नए सोने के रुप में देख रहे हैं। असल में 2022 के सबसे निचले स्तर से सोने की कीमतों में 15 फीसदी की तेजी आई है। वहीं उसके मुकाबले अगर चांदी को देखा जाय तो उसकी कीमतों में करीब 37 फीसदी की तेजी आई है। जाहिर है कि 2022 से चांदी सोने के मुकाबले कहीं ज्यादा फायदा पहुंचा रही है। और ऐसी संभावना है कि चांदी अगले कुछ समय में नए रिकॉर्ड पर पहुंचेगी।

अभी क्या है रेट

26 अप्रैल को दिल्ली बुलियन बाजार में सोने की कीमत 59,970 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि चांदी की कीमत 74,720 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं अगर 2022 के निचले स्तर से रिटर्न को देखा जाय तो सोना 26 सितंबर को 51860 रुपये पर था। जो अब 15 फीसदी बढ़कर 59,970 पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 29 अगस्त 2022 को 54,440 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। जो अब 74,720 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस दौरान चांदी ने करीब 37 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस समय सोना और चांदी का रिटर्न रेशियो 80 के स्तर पर पहुंच गया है। जो कि आम तौर पर 65-75 के बीच रहता है। और इस तेजी की वजह चांदी की कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी होना रहा है।

चांदी में रहेगी तेजी

असल में पूरी दुनिया में चांदी का ओपेन स्टॉक लगातार कम हो रहा है। और वह पिछले 4-5 साल के निचले स्तर पर है। जबकि मांग लगातार बढ़ रही है। इसकी वजह आभूषण के साथ-साथ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में लगातार दाम बढ़ना है। इसे देखते हुए कीमतों में तेजी रहने की पूरी संभावना है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी की कीमतें अगले 9-12 महीने में 85000-90000 का आंकड़ा छू सकती है। यानी मौजूदा कीमतों की तुलना में अगले एक साल के अंदर 20 फीसदी के करीब रिटर्न मिल सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article