बिजनेस

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav: तेजी के बावजूद सोना 60 हजार के नीचे,चांदी में 280 रुपये की तेजी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2023, 11:03 AM IST

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 19 May 2023 : विदेशी बाजार में भी आज तेजी का दौर है। यूएस कॉमेक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतें में तेजी दिख रही है। कॉमेक्स पर सोने का रेट 1,966.30 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी का रेट बढ़कर 23.76 प्रति औंस पर था।

Image

सोने और चांदी की आज की कीमत

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 19 May 2023 : सोने की कीमतों में आज तेजी का रुख है। बुधवार को 480 रुपये की गिरावट के बाद, सोने की कीमतें 60 हजार से नीचे आ गई। शुक्रवार को सोना 130 रुपये की तेजी के साथ प्रति 10 ग्राम 59870 रुपये पर पहुंच गया। वहीं चांदी 280 रुपये तेजी के साथ 72,290 पर आ गई हैं। वहीं MCX पर सोना 59,825 रुपये और चांदी 72,409 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। सबसे अहम बात यह है कि सोने की कीमतें एक बार फिर 60 हजार के नीचे आ गई है। सोना पहली बार मार्च में 60 हजार के स्तर पर पहुंच गया था। और उसके बाद ऑल टाइम हाई पर पहुंचते हुए 61 हजार के आंकड़े को पार कर गया था।

MCX में भी गिरावट

शुक्रवार को सुबह MCX पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी है। सुबह 10 बजकर 15 मिनट के आंकड़ों के अनुसार MCX पर भी सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 102 रु या 0.17 फीसदी बढ़कर 59,825 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी के रेट प्रति किलो 266 रु या 0.33 फीसदी बढ़कर 72,010 रु पर आ गया था। वहीं विदेशी बाजार में भी आज तेजी का दौर है। यूएस कॉमेक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतें में तेजी दिख रही है। कॉमेक्स पर सोने का रेट 1,966.30 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी का रेट बढ़कर 23.76 प्रति औंस पर था।

गुरुवार को सोने और चांदी में थी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली में गुरुवार को सोने का भाव 480 रुपये की गिरावट के साथ 60,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी भी 530 रुपये घटकर 72,750 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसी तरह विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,975 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी नुकसान के साथ 23.60 डॉलर प्रति औंस रह गई थी ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article