बिजनेस

Aaj Ka Sone Ka Bhav,19 April 2023:अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी में तेजी का रूख, जानें आज की कीमतें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2023, 11:09 AM IST

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 19 April 2023: सोना MCX पर बुधवार को 60,501 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। जबकि चांदी 75,311 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। सोने में 13 रुपये की तेजी दिख रही है। वहीं चांदी में 62 रुपये की तेजी है।

Image

सोना-चांदी के आज के भाव

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 19 April 2023: बुधवार को शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों तेजी दिखी है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 60,400 रुपये प्रति ग्राम और चांदी 75,370 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई अंतिम कारोबारी दिन के मुकाबले सोने में 50 रुपये और चांदी में 40 रुपये की तेजी है। अगर पिछले एक हफ्ते से कीमतों की तुलना की जाय तो सोना 200 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं चांदी 530 रुपये सस्ती हुई है।

ये फैक्टर हावी

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 180 रुपये और चांदी 240 रुपये सस्ती हुई थी।एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा है कि अक्षय तृतीया के पहले तथा हाल में कीमतों में तकनीकी सुधार होने के बाद घरेलू बाजार में सोने की मांग में सुधार होने की उम्मीद है। अक्षय तृतीया को सोने की खरीद के लिए शुभ दिन माना जाता है।

वायदा कारोबार में क्या हाल

जहां तक वायदा कारोबार की बात है तो सोना MCX पर बुधवार को 60,501 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। जबकि चांदी 75,311 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। सोने में 13 रुपये की तेजी दिख रही है। वहीं चांदी में 62 रुपये की तेजी है। जहां तक US Comex की बात है तो सोना गिरावट के साथ 2015 .90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी तेजी के साथ 25.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

अक्षय तृतीय पर कैसा होगा असर

जहां तक अक्षय तृतीय की बात है तो पुराने ट्रेंड को देखते हुए कीमतों में तेजी का रुख रह सकता है। इसके पहले सोने ने पिछले हफ्ते के दौरान नया रिकॉर्ड बनाया था। दिल्ली के सर्राफा बाजार में बीतो शुक्रवार को सोने का भाव 480 रु बढ़ा और 61,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो कि इसका अब तक का उच्चतम स्तर है। कीमतों में तेजी की वजह मजबूत वैश्विक रुख था। जिसकी वजह से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला। वहीं अगर चांदी की बात की जाय तो वह 410 रु बढ़कर प्रति किलो 77580 रु पर पहुंच गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article