बिजनेस

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 1 June 2023: सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 300 रु से ज्यादा की गिरावट, चांदी का दाम भी घटा

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 1 June 2023: सोने का रेट 310 रु गिरा है और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत प्रति 10 ग्राम 59,760 रु पर आ गई है। चांदी की कीमतों में 340 रु की गिरावट आई है। इससे प्रति किलो चांदी का रेट 71760 रु प्रति किलो पर आ गया है।

Image

सोने-चांदी का ताजा रेट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट
  • सोना 6000 रु के नीचे बरकरार
  • चांदी 71760 रु प्रति किलो पर आई

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 1 June 2023: आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दिख रही है। गुरुवार को सुबह के कारोबार में दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी का भाव नीचे की ओर फिसला है।

सोने का रेट 310 रु गिरा है और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत प्रति 10 ग्राम 59,760 रु पर आ गई है। चांदी की कीमतों में 340 रु की गिरावट आई है। इससे प्रति किलो चांदी का रेट 71760 रु प्रति किलो पर आ गया है।

चेक करें बुधवार के रेट

इससे पहले बुधवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शाम को सोने का रेट 0.52 फीसदी की कमजोरी के साथ 60,070 रु पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का भाव भी 0.47 फीसदी गिर कर 72,100 रु पर बंद हुआ था।

एमसीएक्स पर भी गिरावट

इस समय एमसीएक्स पर सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 262 रु या 0.44 फीसदी की कमजोरी के साथ 59,936 रु पर चल रहा है। चांदी के रेट पर नजर डालें तो ये प्रति किलो 300 रु या 0.42 फीसदी फिसल कर 71,802 रु पर है।

22 से 10 कैरेट तक के सोने के रेट

22 कैरेट सोने के रेट 54780 रु पर हैं

20 कैरेट सोने का भाव 49800 रु पर है

18 कैरेट सोना 44820 रु पर बिक रहा है

16 कैरेट सोना 39840 रु पर बिक रहा है

14 कैरेट सोने का रेट 34860 रु पर है

12 कैरेट सोने का भाव 29880 रु पर है

10 कैरेट सोना इस समय 24900 रु पर है

कॉमेक्स के ताजा रेट

यूएस कॉमेक्स पर इस समय सोने की कीमतों में गिरावट है, जबकि चांदी की कीमतों में तेजी दिख रही है। कॉमेक्स पर सोने का रेट करीब 10 बजे 1.20 डॉलर या 0.06 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,980.90 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी का रेट 0.03 डॉलर या 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 23.62 प्रति औंस पर है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article