बिजनेस

सिलेंडर हुआ सस्ता, तो इलेक्ट्रिक बाइक महंगी, जानिए आज से क्या-क्या बदला

21 मई 2023 को हेवी इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने एक नोटिफिकेशन जारी की थी, जिसके मुताबिक FAME-II सब्सिडी घटा दी गई है। अब इसे 15000 रु से घटा कर 10,000 रुपये प्रति किलोवाट कर दिया गया है। अनुमान है कि इससे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स 25-25 हजार रु महंगे हो सकते हैं।

Image

1 जून से बदलाव

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आज से कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हो गया
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स हो जाएंगे महंगे
  • जून में 12 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी

Changes from 1st June 2023 : आज जून महीने का पहला दिन है। हर महीने की तरह जून की शुरुआत से भी कई नए नियम लागू हुए हैं और कुछ अहम चीजों की कीमतों में बदलाव हुए हैं। 1 जून यानी आज से जो बदलाव हुए हैं, उनका असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। इसलिए इन सभी बदलावों के बारें जानना जरूरी है। इनमें गैस सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Price) और इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर (Electric Bike) शामिल हैं।

एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे

सरकारी तेल-गैस कंपनियाँ हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के रेट की समीक्षा करती हैं और इसके बाद नये रेट जारी करती हैं। दो तरह के गैस सिलेंडरों के रेट जारी किए जाते हैं। इनमें घरेलू एलपीजी और कमर्शियल एलपीजी शामिल है। आज से 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पर कमर्शियल सिलेंडर जरूर सस्ता हुआ है।

दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के रेट 83.5 रु कम किए गए हैं। इससे ये दिल्ली में अब 1773 रु की कीमत पर मिलेगा। चेन्नई में 1937 रुपये, कोलकता में 1875.50 रुपये और मुंबई में 1725 रुपये की कीमत पर कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलेगा।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स हो जाएंगे महंगे

21 मई 2023 को हेवी इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने एक नोटिफिकेशन जारी की थी, जिसके मुताबिक FAME-II सब्सिडी घटा दी गई है। अब इसे 15000 रु से घटा कर 10,000 रुपये प्रति किलोवाट कर दिया गया है। अनुमान है कि इससे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स 25-25 हजार रु महंगे हो सकते हैं।

आरबीआई का नया अभियान

आज से आरबीआई (RBI) का एक नया अभियान शुरू होने जा रहा है, जिसके तहत देश भर के बैंकों में जमा उस पैसे का सेटलमेंट किया जाएगा, जो अनक्लेम्ड है। अनक्लेम्ड का मतलब है ऐसा पैसा जो किसी बैंक खाते या एफडी अकाउंट में है। पर उस पर किसी ने क्लेम नहीं किया है।

'100 दिन 100 भुगतान' (100 Days 100 Pay) नाम से शुरू किए गए अभियान के तहत आरबीआई ने 100 दिन में 100 अनक्लेम अमाउंट का सेटलमेंट करने का टार्गेट तय किया है।

फार्मा कंपनियों के लिए नियम

एक नियम फार्मा कंपनियों के लिए बदला गया है जिसके तहत निर्यात करने से पहले उनके लिए कफ सिरप (Cough Syrup) के सैंपल की जांच कराना जरूरी है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की तरफ जारी किए गए नोटिस के मुताबिक ये जांच एक सरकारी लैब में होगा। जांच में पास होने पर ही सिरप के निर्यात की मंजूरी मिलेगी।

कितने दिन नहीं बदलेंगे 2000 के नोट

जून में 12 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। यानी आप 12 दिन 2000 के नोट बैंकों में नहीं बदल पाएंगे। साथ ही इन छुट्टियों के दिन पर आप कोई और बैंक से जुड़ा काम भी नहीं कर पाएंगे। इन 12 दिनों में चारों रविवार के अलावा महीने का दूसरा और चौथा शनिवार शामिल है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article