Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 09 May 2023 : आज मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में इस समय सोने और चांदी का भाव ऊपर चढ़ गया है। सोने की कीमतों 150 रु से अधिक की तेजी आई है।
सोने का रेट 170 रु बढ़ गया है और इससे 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत प्रति 10 ग्राम 61100 रु पर आ गई है। चांदी की कीमतों में 230 रु की मजबूती आई है। चांदी का ताजा रेट इस बढ़ोतरी के साथ 77140 रु प्रति किलो पर है।
एमसीएक्स पर भी उछाल
इस समय एमसीएक्स पर भी सोने और चांदी के बढ़े हुए दिख रहे हैं। करीब सवा 11 बजे सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 171 रु या 0.28 फीसदी की मजबूती के साथ 61,098 रु पर है। वहीं चांदी के रेट पर नजर डालें तो ये प्रति किलो 246 रु या 0.32 फीसदी बढ़ कर 77,325 रु पर है।
चेक करें कॉमेक्स के रेट
यूएस कॉमेक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतें ऊपर चढ़ी हुई हैं। कॉमेक्स पर सोने का रेट 0.70 डॉलर या 0.03 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 2,033.90 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी का रेट 0.06 डॉलर या 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 25.89 प्रति औंस पर है।
घट गया सोने का आयात
वाणिज्य मंत्रालय के नये आंकड़ों के अनुसार 2022-23 में भारत का सोने का आयात 24.15 प्रतिशत घट कर 35 अरब डॉलर रह गया। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते सोने का आयात घटा, जो कि देश के चालू खाते के घाटे (Current Account Deficit) पर असर डालता है।
2021-22 में सोने का आयात 46.2 अरब डॉलर रहा था। अगस्त 2022 से इस साल फरवरी तक आयात में निगेटिव ग्रोथ रही थी। मार्च 2023 में सोने का आयात बढ़कर 3.3 अरब डॉलर हो गया था, जबकि एक साल पहले के इसी महीने में यह 1 अरब डॉलर था।
चांदी का आयात बढ़ा
चांदी का आयात पिछले वित्त वर्ष के दौरान 6.12 प्रतिशत बढ़कर 5.29 अरब डॉलर हो गया।
