How To Save Money From Salary: बहुत से लोग अच्छी कमाई के बावजूद भी महीने के अंत में पैसे नहीं बचा पाते। बढ़ते खर्च, लाइफस्टाइल और अचानक आने वाले खर्चों की वजह से सेविंग करना मुश्किल लग सकता है। हालांकि अगर थोड़ी समझदारी से प्लानिंग की जाए, तो हर महीने सैलरी से अच्छी बचत की जा सकती है। इस आर्टिकल में आपको 7 ऐसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी सेविंग बढ़ा सकते हैं।
सेविंग का बजट
सैलरी मिलते ही यह तय कर लें कि आपको हर महीने कितना पैसा बचाना है। कोशिश करें कि कम से कम 20 प्रतिशत सैलरी सीधे सेविंग के लिए अलग रख दें।
50-30-20 नियम
यह बजटिंग का एक पॉपुलर तरीका है। इसमें सैलरी का 50 प्रतिशत जरूरी खर्चों के लिए, 30 प्रतिशत लाइफस्टाइल और 20 प्रतिशत बचत के लिए रखा जाता है। इससे खर्च और सेविंग दोनों बैलेंस्ड रहते हैं।
बेफिजूल खर्चों पर कंट्रोल
अक्सर छोटे-छोटे खर्च जैसे ऑनलाइन शॉपिंग, बाहर खाना या सब्सक्रिप्शन सर्विस धीरे-धीरे बजट बिगाड़ देती हैं। हर महीने इन खर्चों की समीक्षा करें और गैर-जरूरी खर्च कम करने की आदत डालना शुरू कर दें।
ऑटोमैटिक सेविंग
आप अपने बैंक अकाउंट में ऑटो-ट्रांसफर या ऑटो-सेविंग सर्विस एक्टिव कर सकते हैं। इससे सैलरी आते ही तय राशि अपने-आप सेविंग या निवेश में चली जाती है।
इमरजेंसी फंड
अचानक मेडिकल या अन्य जरूरी खर्च आने पर लोग अक्सर सेविंग तोड़ देते हैं। इसलिए 3 से 6 महीने के खर्च के बराबर एक इमरजेंसी फंड बनाना शुरू कर दें।
छोटी-छोटी बचत
हर दिन थोड़ा-थोड़ा बचाना भी लंबे समय में बड़ा फंड बना सकता है। उदाहरण के लिए अगर आप रोज 100 रुपए बचाते हैं तो सालभर में यह करीब 36,500 रुपए हो सकता है।
बचत को निवेश में बदलना
केवल पैसे बचाकर रखना ही काफी नहीं है। बेहतर होगा कि बचत को ऐसे विकल्पों में निवेश करें जहां आपको अच्छा रिटर्न मिल सके, जिससे समय के साथ आपका पैसा बढ़ता रहे।
