बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 6 आईपीओ, चेक करें प्राइस बैंड समेत पूरी डिटेल

Upcoming IPO In December: एआईके पाइप्स एंड पॉलिमर लिमिटेड का आईपीओ 26 दिसंबर को खुलकर 28 दिसंबर को बंद होगा। आईपीओ से कंपनी 15.02 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस 89 रु है।

Image

दिसंबर में आगामी आईपीओ

KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 6 आईपीओ
  • 4 आईपीओ एक साथ 27 दिसंबर को खुलेंगे
  • साल का अंतिम आईपीओ 28 दिसंबर को खुलेगा

Upcoming IPO In December: पिछले कारोबारी हफ्ते में कुल 14 आईपीओ (IPO) इश्यू खुले। इनमें से 5 आईपीओ अभी भी खुले हुए हैं, जिनमें 4 आईपीओ 26 दिसंबर को बंद होंगे। वहीं समीरा एग्रो का आईपीओ 27 दिसंबर को बंद होगा। अब अगले हफ्ते भी 6 आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें के सी एनर्जी एंड इंफ्रा (Kay Cee Energy & Infra), श्री बालाजी वाल्व कंपोनेंट्स (Shri Balaji Valve Components), मनोज सिरेमिक लिमिटेड (Manoj Ceramic Limited), एचआरएच नेक्स्ट सर्विसेज लिमिटेड (HRH Next Services Limited), आकांक्षा पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (Akanksha Power and Infrastructure Limited) और एआईके पाइप्स एंड पॉलिमर लिमिटेड (AIK Pipes And Polymers Limited) शामिल हैं। आगे जानिए इन सभी आईपीओ की डिटेल।

एआईके पाइप्स एंड पॉलिमर लिमिटेड

इसका आईपीओ 26 दिसंबर को खुलकर 28 दिसंबर को बंद होगा। आईपीओ से कंपनी 15.02 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस 89 रु है। वहीं लॉट साइज 1600 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम इतने और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा।

आकांक्षा पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर

इसका आईपीओ 27 दिसंबर को खुलकर 29 दिसंबर को बंद होगा। आईपीओ से कंपनी 27.49 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 52-55 रु है। वहीं लॉट साइज 2000 शेयरों की है।

एचआरएच नेक्स्ट सर्विसेज लिमिटेड

इसका आईपीओ 27 दिसंबर को खुलकर 29 दिसंबर को बंद होगा। आईपीओ से कंपनी 9.57 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस 36 रु है। वहीं लॉट साइज 3000 शेयरों की है।

मनोज सिरेमिक लिमिटेड

इसका आईपीओ 27 दिसंबर को खुलकर 28 दिसंबर को बंद होगा। आईपीओ से कंपनी 14.47 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस 62 रु है। वहीं लॉट साइज 2000 शेयरों की है।

श्री बालाजी वाल्व कंपोनेंट्स

इसका आईपीओ 27 दिसंबर को खुलकर 29 दिसंबर को बंद होगा। आईपीओ से कंपनी 21.60 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 95-100 रु है। वहीं लॉट साइज 1200 शेयरों की है।

के सी एनर्जी एंड इंफ्रा

इसका आईपीओ 28 दिसंबर को खुलकर 02 जनवरी 2024 को बंद होगा। आईपीओ से कंपनी 15.93 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस 51-54 रु है। वहीं लॉट साइज 2000 शेयरों की है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article