बिजनेस

BSE Trading Holidays: 2024 में जनवरी से दिसंबर तक किस-किस दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, चेक करें पूरी लिस्ट

List of Stock Market Holidays 2024: हर शनिवार-रविवार शेयर बाजार वैसे भी बंद रहता है। उसके अलावा त्योहारों और राष्ट्रीय अवकाशों पर शेयर बाजार में कारोबार नहीं होता।

Image

2024 में शेयर बाजार की छुट्टियाँ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 में 14 छुट्टियों पर बंद रहेगा शेयर
  • जनवरी से दिसंबर तक पड़ेंगी 14 छुट्टियां
  • शनिवार-रविवार को शेयर बाजार में नहीं होता कारोबार

List of Stock Market Holidays 2024: बीते काफी समय से शेयर बाजार में तेजी चल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड स्तरों पर चल रहे हैं। शेयर बाजार में तेजी के बीच एक के बाद एक कंपनियां आईपीओ (IPO) लेकर आ रही हैं। मगर आगामी हफ्ते में शेयर बाजार केवल 4 दिन खुलेगा। सोमवार को क्रिसमस के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा। कुछ ही दिन बाद नया साल 2024 शुरू होने जा रहा है। 2024 में भी कई दिन शेयर बाजार बंद रहेगा। जनवरी से दिसंबर तक हर महीने कई दिन शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। 2024 में कुल 14 छुट्टियां पड़ेंगी। इनसे अलग सभी शनिवार और रविवार पर शेयर बाजार बंद रहेगा। आगे चेक करें पूरे 2024 में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट।

शनिवार-रविवार को बंद रहता है शेयर बाजार

हर शनिवार-रविवार शेयर बाजार वैसे भी बंद रहता है। उसके अलावा त्योहारों और राष्ट्रीय अवकाशों पर शेयर बाजार में कारोबार नहीं होता।

2024 में बीएसई और एनएसई की छुट्टियों की लिस्ट

क्रम संख्याहॉलिडे/त्योहारतारीखदिन
1गणतंत्र दिवस26 जनवरी 2024शुक्रवार
2महाशिवरात्रि08 मार्च 2024शुक्रवार
3होली25 मार्च 2024सोमवार
4गुड फ्राइडे29 मार्च 2024शुक्रवार
5ईद-उल-फितर (रमज़ान ईद)11 अप्रैल 2024गुरुवार
6राम नवमी17 अप्रैल 2024बुधवार
7महाराष्ट्र दिवस01 मई 2024बुधवार
8बकरीद17 जून 2024सोमवार
9मुहर्रम17 जुलाई 2024बुधवार
10स्वतंत्रता दिवस15 अगस्त 2024गुरुवार
11महात्मा गांधी जयंती2 अक्टूबर 2024बुधवार
12दिवाली1 नवंबर 2024शुक्रवार
13गुरुनानक जयंती5 नवंबर 2024शुक्रवार
14क्रिसमस25 दिसंबर 2024बुधवार
नोट : - 01 नवंबर 2024 (दिवाली - लक्ष्मी पूजन) को मुहूर्त ट्रेडिंग आयोजित की जाएगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की छुट्टियों की जानकारी दी गयी है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article