बिजनेस

Reliance Industries: रिलायंस का शेयर जाएगा 3100 रु के पार, ब्रोकरेज फर्म ने दी दांव लगाने की सलाह

Reliance Industries Share Target: शुक्रवार को रिलायंस का शेयर 2710.35 रु पर बंद हुआ। जबकि मोतीलाल ओसवाल ने इसके शेयर के लिए 3130 रु का टार्गेट रखा है। यानी देखा जाए तो मौजूदा स्तरों से कंपनी का शेयर 15.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर टार्गेट

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • 3130 रु तक जा सकता है रिलायंस का शेयर
  • ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने दी 'बाय' रेटिंग
  • अभी 2710 रु पर है शेयर

Reliance Industries Share Target: मार्केट कैपिटल के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे बड़ी कंपनी है। इसकी मार्केट कैपिटल 18.33 लाख करोड़ रु है। बीते एक महीने में कंपनी के शेयर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मगर आगे इसके शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है। इसीलिए ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने रिलायंस में निवेश की सलाह दी है। मौजूदा स्तरों से रिलायंस का शेयर 15 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। आगे जानिए कितना है रिलायंस के शेयर के लिए टार्गेट।

ये भी पढ़ें -

कितना है टार्गेट

बता दें कि शुक्रवार को कंपनी का शेयर 2710.35 रु पर बंद हुआ। जबकि मोतीलाल ओसवाल ने इसके शेयर के लिए 3130 रु का टार्गेट रखा है। यानी देखा जाए तो मौजूदा स्तरों से कंपनी का शेयर 15.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

कितना है 52 हफ्तों का शिखर

इस समय रिलायंस का शेयर अपने 52 हफ्तों के शिखर के करीब है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,792.50 रु है। वहीं इसी अवधि में कंपनी का शेयर 2,012.14 रु तक नीचे फिसला है।

बीते एक साल में कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस

  • बीते एक साल में रिलायंस के शेयर ने 24.89 फीसदी रिटर्न दिया है
  • 2024 में अब तक ये 4.65 फीसदी रिटर्न दे चुका है
  • 6 महीनों में इसने 7.23 फीसदी फायदा कराया है
  • 1 महीने में ये शेयर 4 फीसदी ऊपर चढ़ा है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में मोतीलाल ओसवाल के हवाले से बताया गया है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article