बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 3 IPO, कब-कब मिलेगा निवेश का मौका, जानें सब कुछ

Upcoming IPO: तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड का आईपीओ 8 अप्रैल को खुलकर 10 अप्रैल को बंद होगा। आईपीओ के बाद शेयर की लिस्टिंग 16 अप्रैल को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 111 रु है, जबकि लॉट साइज 1200 शेयरों की है।

Image

अगले हफ्ते खुलेंगे 3 IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 3 IPO
  • तीनों हैं एसएमई आईपीओ
  • 8 अप्रैल को खुलेंगे 2 पब्लिक इश्यू

Upcoming IPO: अगले हफ्ते 3 आईपीओ खुलने जा रहे हैं। ये तीनों ही SME IPO होंगे। इनमें ग्रीनहिटेक वेंचर्स लिमिटेड (Greenhitech Ventures Limited), डीसीजी केबल्स एंड वायर्स लिमिटेड (DCG Cables & Wires Limited) और तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड (Teerth Gopicon Limited) के आईपीओ शामिल हैं। इनमें से दो आईपीओ 8 अप्रैल को खुलेंगे। आगे जानिए इन सभी की पूरी डिटेल।

ये भी पढ़ें -

तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड (Teerth Gopicon Limited)

तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड का आईपीओ 8 अप्रैल को खुलकर 10 अप्रैल को बंद होगा। आईपीओ के बाद शेयर की लिस्टिंग 16 अप्रैल को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 111 रु है, जबकि लॉट साइज 1200 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 1200 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 44.40 करोड़ रु जुटाएगी।

डीसीजी केबल्स एंड वायर्स लिमिटेड (DCG Cables & Wires Limited)

डीसीजी केबल्स एंड वायर्स लिमिटेड का आईपीओ भी 8 अप्रैल को खुलकर 10 अप्रैल को बंद होगा। आईपीओ के बाद शेयर की लिस्टिंग भी 16 अप्रैल को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 100 रु है, जबकि लॉट साइज 1200 शेयरों की है। कंपनी आईपीओ के जरिए 49.99 करोड़ रु जुटाएगी।

ग्रीनहिटेक वेंचर्स लिमिटेड (Greenhitech Ventures Limited)

ग्रीनहिटेक वेंचर्स लिमिटेड का आईपीओ 12 अप्रैल को खुलकर 16 अप्रैल को बंद होगा। आईपीओ के बाद शेयर की लिस्टिंग 22 अप्रैल को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 50 रु है, जबकि लॉट साइज 3000 शेयरों की है। कंपनी आईपीओ के जरिए 6.30 करोड़ रु जुटाएगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article