बिजनेस

1 साल में 110 फीसदी की छलांग, आशीष कचोलिया पोर्टफोलियो वाले इस स्टॉक को नुवामा से मिली खरीद रेटिंग; जानें टागरेट प्राइस

स्मॉलकैप कंपनी बलू फोर्ज इंडस्ट्रीज, जिसमें दिग्गज निवेशक अशीष कचोलिया की 1.7% हिस्सेदारी है, को ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने ‘BUY’ रेटिंग दी है। कंपनी अपने कारोबार को डिफेंस, ऑयल एंड गैस और इंडस्ट्रियल सेक्टर में विस्तार कर रही है। नुवामा ने स्टॉक का टारगेट प्राइस ₹790 तय किया है, जो मौजूदा भाव से 23% अधिक है। वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 123% बढ़कर ₹63 करोड़ रहा और राजस्व में 67% की वृद्धि हुई। बलू फोर्ज के शेयरों ने पिछले 1 साल में 110% और 5 साल में 1700% का रिटर्न दिया है।

Image

आशीष कचोलिया पोर्टफोलियो

मशहूर निवेशक अशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में शामिल स्मॉलकैप कंपनी बलू फोर्ज इंडस्ट्रीज लिमिटेड को ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने ‘BUY’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की मजबूत ग्रोथ संभावनाएं और विस्तार योजनाएं इसे दीर्घकालिक निवेश के लिए आकर्षक बनाती हैं। नुवामा के मुताबिक, बलू फोर्ज अब अपने कारोबार को डिफेंस, तेल और गैस तथा औद्योगिक क्षेत्र में विस्तारित करने की दिशा में काम कर रही है। कंपनी जल्द ही 3.6 लाख आर्टिलरी शेल्स की नई उत्पादन क्षमता शुरू करने जा रही है, जो अगले कुछ महीनों में चालू हो जाएगी।

बलू फोर्ज ने वित्त वर्ष 2023-24 में उत्पादन क्षमता को 18,000 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 32,000 टन कर दिया है। अगले 12-18 महीनों में इसे 80,000 टन तक पहुंचाने की योजना है। यह विस्तार कंपनी की बिक्री और मार्जिन दोनों में बड़ा इजाफा कर सकता है। नुवामा ने अनुमान लगाया है कि FY25 से FY28 के बीच कंपनी की राजस्व और शुद्ध मुनाफे में 35% की CAGR दर से वृद्धि हो सकती है। अगले दो वर्षों में बिक्री में 34% CAGR के साथ तेज़ ग्रोथ की उम्मीद है, जिससे स्टॉक का री-रेटिंग संभव है।

टारगेट प्राइस: बुल केस में ₹850 तक पहुंचने की संभावना

नुवामा ने बलू फोर्ज के लिए ₹790 का टारगेट प्राइस निर्धारित किया है, जो मौजूदा भाव ₹639 (22 मई, दोपहर 2 बजे) से 23% अधिक है। यदि बाजार की स्थिति अनुकूल रही, तो यह स्टॉक ₹850 तक भी जा सकता है। नुवामा का कहना है कि जैसे-जैसे नई उत्पादन क्षमता चालू होगी, कंपनी बड़े और भारी मशीनड कंपोनेंट्स बेचना शुरू करेगी, जिससे EBITDA और बिक्री में 30% CAGR से वृद्धि देखी जा सकती है।

अशीष कचोलिया की 1.7% हिस्सेदारी

ट्रेंडलाइन डेटा के अनुसार, दिग्गज निवेशक अशीष कचोलिया के पास बलू फोर्ज के 18,65,933 शेयर हैं, जो कंपनी में 1.7% हिस्सेदारी के बराबर है। कंपनी ने मार्च तिमाही (Q4 FY25) में ₹63 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹28 करोड़ था – यानी 123% की वार्षिक वृद्धि। इस दौरान कंपनी की ऑपरेटिंग रेवेन्यू ₹161 करोड़ से बढ़कर ₹270 करोड़ रही, यानी 67% की वृद्धि।

1 साल में 110%, 5 साल में 1700% का रिटर्न

बलू फोर्ज के शेयरों ने पिछले एक साल में 110% और दो वर्षों में 518% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। पिछले 5 वर्षों में यह स्टॉक 1700% से अधिक बढ़ा है, जिससे यह निवेशकों के लिए एक मल्टीबैगर साबित हुआ है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article