बिजनेस

1 May ग्लोबल मार्केट्स में तूफानी तेजी! US बाजार रिकॉर्ड हाई के करीब, GIFT NIFTY उछला, Sensex-Nifty बंद

1 May को क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है। इसके बाद भी अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड हाई के करीब हैं। एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख है। वहीं, Gift Nifty भी 200 अंक उछल गया है।

Image

ग्लोबल शेयर मार्केट्स में तेजी

Global Market Today 1 May : क्रूड के दाम में शुक्रवार को हल्की नरमी देखने को मिली है। गुरुवार को Brent 125 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया, जिसके बाद गुरुवार को इसका भाव 111 डॉलर प्रति बैरल बना हुआ है। क्रूड में आई नरमी के चलते अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी के बाद अब एशियाई बाजारों में भी मजबूती का रुख है। हालांकि, भारतीय शेयर बाजार आज बंद है। लेकिन, फ्यूचर इंडेक्स GIFT NIFTY 200 अंक से ज्यादा उछाल के साथ ट्रेड कर रहा है। ग्लोबल संकेत फिलहाल भारतीय बाजार के लिए मजबूत हैं, लेकिन क्रूड ऑयल की तेजी एक बड़ा रिस्क फैक्टर बनकर उभर रही है।

US बाजार ने भरी उड़ान

अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। S&P 500 और Nasdaq अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर के बेहद करीब पहुंच गए हैं, जबकि Dow Jones Futures भी मजबूती दिखा रहा है। टेक्नोलॉजी और AI शेयरों में लगातार खरीदारी का माहौल बना हुआ है, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। टेक्निकल संकेत भी साफ तौर पर तेजी की ओर इशारा कर रहे हैं, जो वैश्विक सेंटीमेंट को सपोर्ट दे रहे हैं।

यूरोप में तेजी

यूरोपीय बाजारों में भले ही अच्छी तेजी दर्ज की गई हो, लेकिन टेक्निकल संकेत पूरी तरह मजबूत नहीं हैं। FTSE, CAC और DAX में बढ़त जरूर रही, लेकिन लॉन्ग टर्म ट्रेंड अभी भी दबाव में नजर आ रहा है। इसका मतलब यह है कि यूरोप में यह तेजी टिकाऊ रहेगी या नहीं, इस पर अभी भी सवाल बने हुए हैं।

एशिया में मिला-जुला संकेत

एशियाई बाजारों में आज मिश्रित रुख देखने को मिल रहा है। जापान का Nikkei मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि हांगकांग का Hang Seng दबाव में है। चीन का बाजार स्थिर बना हुआ है। हालांकि, GIFT NIFTY की मजबूत बढ़त साफ संकेत दे रही है कि भारतीय बाजार में आज गैप-अप ओपनिंग हो सकती है।

क्रूड में हल्की नरमी

कमोडिटी बाजार में सबसे बड़ा मूव क्रूड ऑयल में देखने को मिला है, जहां कीमतें फिर से उछल गई हैं। यह भारत जैसे आयातक देश के लिए चिंता का कारण बन सकता है। दूसरी ओर, गोल्ड में हल्की गिरावट आई है, जो यह संकेत देती है कि निवेशक फिलहाल जोखिम लेने के मूड में हैं।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article