बिहार

Purnia Power Cut: पूर्णिया में आज-कल 7 घंटे नहीं आएगी बिजली, ये इलाके रहेंगे प्रभावित

पूर्णिया जिले में 12 और 13 दिसंबर, यानी आज और कल बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मरंगा विद्युत विभाग के अनुसार कटिहार 132kv मेन लाइन की मरम्मत के कारण बियाडा PSS से जुड़े सभी फीडरों की बिजली सुबह से लगभग सात घंटे तक बंद रहेगी। वहीं, सुपौल में 14 दिसंबर को चार घंटे बिजली कटौती होगी।

Image

पूर्णिया में आज-कल नहीं आएगी बिजली

Purnia Electricity News: पूर्णिया जिले में आज और कल, यानी शुक्रवार और शनिवार को कई इलाकों में बिजली सेवा बाधित रहने वाली है। 12-13 दिसंबर को दिन भर में करीब 7 घंटे बिजली नहीं आएगी। बिजली विभाग ने इसकी जानकारी दी है। पूर्णिया मरंगा विद्युत विभाग के SDO रोशन विश्वास ने यह जानकारी दी कि शुक्रवार और शनिवार को सुबह से शाम तक बिजली सेवा बाधित रहेगी।

जानें क्या रहेगा समय

पूर्णिया मरंगा विद्युत विभाग के मुताबिक आज और कल पूर्णिया से कटिहार 132kv मेन लाइन की मरम्मत का काम होगा, इसलिए बियाडा PSS से निकलने वाले सभी फीडरों की आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक यानी करीब 7 घंटे बंद रहेगी। इस कारण बिजली उपभोक्ताओं को मशक्कत करनी पड़ सकती है। विभाग ने उपभोक्ताओं से वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है और असुविधा के लिए खेद जताया है।

इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

मरम्मत कार्य के दौरान पूर्णिया के हरदा, गोवासी, मरंगा, माफा, सत्संग बिहार, गुड मिल्की, हरदा बाजार, मिल्की, फरयानीठाढा, कवैया, सोभागंज, पिरगंज, बिक्रमपट्टी, गंगेली, चपेय, भवानीपुर और नर्सरी सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपने आवश्यक कार्य समय से पहले निपटा लें, क्योंकि सात घंटे तक बिजली सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

सुपौल में भी 14 को होगी बिजली कटौती

14 दिसंबर, रविवार को सुपौल शहर की बिजली आपूर्ति 4 घंटे तक बाधित रहेगी। बिजली विभाग के मुताबिक सुबह 8 बजे से 12 बजे तक ट्रांसमिशन लाइन के मेंटेनेंस को लेकर पूरे शहर में बिजली काटी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से रविवार सुबह 8 बजे से पहले आवश्यक काम निपटा लेने की अपील की है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article