शहर

बिहार का ये जिला बना लड़कियों के लिए काल! कहीं युवती संग गैंगरेप तो कहीं दरिंदे ने 2 साल की बच्ची को भी नहीं छोड़ा

Bihar Gopalganj News: पुलिस ने स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा परिजनों को दिलाया है। लेकिन उधर सदर अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। यह कहना गलत नहीं कि जिले में महिलाओं का सेफ रहना मुश्किल होता जा रहा है। बिहार के जिले गोपालगंज में लड़कियों के साथ अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

Image

बिहार का ये जिला बना लड़कियों के लिए काल (प्रतीकात्मक फोटो- Freepik)

Gopalganj Crime News: बिहार के जिले गोपालगंज में लड़कियों के साथ अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कहीं जिले में 2 साल की बच्ची से दरिंदगी की जाती है तो कहीं युवती संग गैंगरेप की घटना प्रकाश में आती है। इससे यह कहना गलत नहीं कि जिले में महिलाओं का सेफ रहना मुश्किल होता जा रहा है। पहले एक घटना की बात करें तो युवती के साथ बंधक बनाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। शहरी इलाके में हुई वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने मामले में दो युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

किशोरी ने पुलिस को दिया बयान

पीड़ित किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि कल शाम उसकी बेटी अपने घर पर मौजूद थी। इस बीच दो युवक वहां पहुंचे और उसे घर के सामने स्थित एक मकान में ले जाकर उसे बंद कर दिया। किशोरी ने पुलिस को दिए गए बयान में यह आरोप लगाया है कि उसके साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की।

जहां अब लड़की की मेडिकल जांच कराई गई है। लड़की ने बताया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। मारपीट के दौरान उसके आंख पर भी युवकों ने हमला किया। जिससे आंख पर गंभीर चोट के निशान है। वहीं, पूरे मामले की जानकारी पीड़िता की मां ने नगर थाना की पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को मॉडल अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया और मेडिकल जांच कराई गई। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने कहा घटना की FSL टीम से जांच कराने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

गोपालगंज में 2 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म मामले में अपडेट

दूसरी ओर गोपालगंज में ही मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। अब इस मामले में पुलिस का बयान आया है। सदर एसडीपीओ त्रिपाठी ने 24 घंटे के अंदर आरोपी मोहम्मद सारीक की गिरफ्तारी होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बच्ची की उम्र महज दो साल है। यूपी के बिजनौर के रहने वाले युवक ने कल देर शाम दरवाजे पर खेल रही बच्ची को अगवा कर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा परिजनों को दिलाया है। लेकिन उधर सदर अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article