बिहार

वैशाली में बस ने ऑटो को मारी भीषण टक्कर, परखच्चे उड़े; 3 यात्रियों की मौत, 10 से ज्यादा घायल

बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें एक बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियों की स्पीड ज्यादा थी, जिससे यह टक्कर और भयानक हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और 10 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

Image

दोनों गाड़ियों की रफ्तार ज्यादा होने से भीषण हुआ हादसा (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : Times Now Digital

Vaishali Accident: बिहार के वैशाली में मंगलवार सुबह एक यात्रियों से भरी बस ने एक ऑटो को भयानक टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका ऊपरी हिस्सा टूटकर अलग हो गया। बस को भी नुकसान पहुंचा। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।

दोनों गाड़ियों की रफ्तार थी तेज

हादसा मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे वैशाली के हाजीपुर-लालगंज रोड पर कंचनपुर धनुषी के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक ऑटो हाजीपुर से लालगंज की ओर जा रहा था, जबकि बस लालगंज से हाजीपुर की तरफ आ रही थी कि दोनों में भिड़ंत हो गई। जिसके बाद ऑटो की सभी सवारियां सड़क पर गिर गई। इस दौरान कुछ लोगों को गंभीर चोट आई। यह हादसा जिस सड़क पर हुआ वह वन-वे थी, लेकिन बस और ऑटो दोनों तेज रफ्तार में आमने-सामने से आ रहे थे। ऑटो में 12–13 यात्री सवार थे और बस की गति लगभग 70 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। तेज स्पीड और गलत साइड से आने के कारण टक्कर बेहद भीषण हो गई।

भीड़ ने बस में की तोड़फोड़

जिस बस से हादसा हुआ उसमें भी यात्री सवार थे। टक्कर के बाद चालक ने बस रोक दी और तुरंत मौके से फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिसके बीच बस में बैठे यात्री जान बचाने के लिए बाहर निकलकर भागे।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article