बिहार

Bihar Weather 5-December-2025: बिहार में अचानक गिरेगा पारा, पछुआ बढ़ाएगा कंपकपी; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 5-December-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जानें आज बारिश होगी या नहीं? बिहार के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मौसम अचानक ठंडा होने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों में कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पटना, गया और नालंदा सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि दिन का तापमान 24 से 28 डिग्री तक रहने की संभावना है। तेज पछुआ हवाएं ठंड को और बढ़ाएंगी। उत्तर और पूर्वी बिहार के लगभग 20 जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी कम होगी और यात्रा प्रभावित हो सकती है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Image

बिहार में जल्द शुरू हो सकता है शीतलहर का दौर

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 5-December-2025: बिहार में मौसम का मिजाज अचानक बदलने वाला है। बिहार मौसम सेवा केंद्र ने राज्य के अधिकांश जिलों में कोहरा और शीतलहर जैसी स्थिति का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड में काफी बढ़ोतरी होगी। पटना, गया और नालंदा सहित कई जिलों में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा।

तेज पछुआ हवा बढ़ाएगी ठंड

मौसम विभाग ने बताया कि बिहार के कई इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से पछुआ हवा चल सकती है। इन तेज हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट की संभावना है। अनुमान के मुताबिक, ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जो दिसंबर की शुरुआत के हिसाब से काफी कम माना जाता है। लांकि, दिन का अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, यानी दिन में हल्की धूप अच्छे मौसम का एहसास कराएगी।

कोहरे से बढ़ेगी परेशानी

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि खासकर बिहार के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, सुपौल, किशनगंज, अररिया समेत लगभग 20 जिलों में विजिबिलिटी कम रहेगी, जिससे यात्रा प्रभावित हो सकती है। गुरुवार को पूर्णिया में दृश्यता केवल 500 मीटर दर्ज की गई।

तापमान में और गिरावट के आसार

अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री तक की और गिरावट हो सकती है। सुबह की तुलना में शाम के समय अधिक ठंड महसूस होगी। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 9-14 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 24–28 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

लोगों को मिली सावधानी बरतने की सलाह

कोहरे और कम दृश्यता के कारण मौसम विभाग ने लोगों को यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज पछुआ हवा के कारण सुबह और शाम के समय ठिठुरन और बढ़ सकती है। विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक पछुआ हवा इसी तरह चलती रहेगी, जिससे मौसम और ठंडा हो सकता है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article