बिहार

बिहार का मौसम 12-December-2025: बिहार में ठंड और कोहरा चरम पर, लगातार लुढ़क रहा पारा; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-December-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में सर्दी अपने चरम पर है। घना कोहरा और गिरते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। पटना समेत कई जिलों में सुबह से दोपहर तक कोहरे की मोटी परत छाई रही, जिससे विजिबिलिटी घट गई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगे ठंड और बढ़ सकती है। जानते हैं आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम।

Image

अगले हफ्ते से बिहार में बढ़ेगी कनकनी

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-December-2025: बिहार में सर्दी इस समय अपने सबसे तेज दौर में पहुंच गई है। घना कोहरा और गिरते तापमान ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। पिछले तीन दिनों से पटना समेत राज्य के कई जिलों में सुबह से लेकर दोपहर तक कोहरे की मोटी परत छाई रही, जिसकी वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। राजधानी में गुरुवार को विजिबिलिटी सिर्फ 300 मीटर तक रह गई, जबकि रात का तापमान लगातार 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

आज कैसा है बिहार का मौसम

पटना, गोपालगंज, बेतिया, बगहा, किशनगंज और बेगूसराय सहित दस से अधिक जिलों में शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। कई इलाकों में सड़कें कोहरे की चादर में ढकी रही, जिससे वाहन चालकों को बेहद धीमी रफ्तार से चलना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में ठिठुरन से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया गया। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि फिलहाल यह स्थिति अगले तीन से चार दिनों तक जारी रहेगी। कोहरा भी इसी अवधि में अपने चरम पर रहेगा। भागलपुर के सबौर और औरंगाबाद में न्यूनतम तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम स्तर है। मधेपुरा, खगड़िया, नालंदा और पटना सहित कई जिलों में 24 घंटे से कोहरा छाया हुआ है।

पटना में कैसा है मौसम

राजधानी में अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 19 दिसंबर के बाद ठंड का असर और तीखा हो सकता है। उत्तरी हवाओं की तीव्रता बढ़ने पर पारा और नीचे जा सकता है।

पछुआ हवा बनी ठंड बढ़ने की वजह

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि पछुआ हवा के तेजी से चलने और नमी के बढ़ने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। खास तौर पर पूर्वी और उत्तरी बिहार में मौसम ज्यादा कठोर महसूस हो रहा है, जहां रात और सुबह का तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे जा रहा है। कैमूर के अधौरा प्रखंड में इस बार भी सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आगे राज्य में शुष्क मौसम के साथ 30 किमी/घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलने का अनुमान है। इससे ठंड का असर और ज्यादा महसूस होगा और न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article