बिहार

Bihar Weather 11-December-2025: बिहार में बढ़ी कनकनी, कोहरे का भी कहर जारी; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-December-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में अगले सात दिनों तक पछुआ हवाओं के कारण मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह के समय पटना सहित कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। आइए जानते हैं कैसा रहेगा बिहार का मौसम।

Image

बिहार में कोहरे-ठंड की दोहरी मार

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-December-2025: प्रदेश में अगले पांच दिनों तक पछुआ हवाओं के प्रभाव के कारण मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है, वहीं सुबह के समय पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। दिन के समय धूप निकलने के बावजूद कनकनी का असर जारी रहेगा। कई इलाकों में आंशिक बादल भी छाए रह सकते हैं। बुधवार को राज्य के ज्यादातर शहरों में रात का पारा नीचे आया, जिससे सुबह के वक्त ठंड का असर थोड़ा और बढ़ गया।

पटना में न्यूनतम तापमान में गिरावट

बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बक्सर में तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। मौसम विभाग ने बताया कि 13 दिसंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर बिहार में भी देखा जा सकता है।

कोहरा भी हुआ घना

राज्य में अधिकतम तापमान 22.8 से 28.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सुबह के समय घने कोहरे के कारण पटना में दृश्यता 50 मीटर तक सीमित रही। हालांकि दोपहर में हल्की धूप निकलने से मौसम सामान्य महसूस हुआ।

रातें होंगी और ठंडी

बिहार में ठंड अब धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। न्यूनतम तापमान में कमी का प्रभाव रात और सुबह सबसे अधिक महसूस किया जा रहा है। अगले दो दिनों में पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, खगड़िया, औरंगाबाद और जमुई में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। वहीं अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, रोहतास और कैमूर जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

सात दिनों तक मौसम शुष्क

पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ और मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। विभाग ने अनुमान जताया है कि यह शुष्क मौसम अगले सात दिनों तक जारी रह सकता है। इस दौरान 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की संभावना है, जिससे ठंड का एहसास और गहरा सकता है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article