भोपाल : मध्य प्रदेश में रीवा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद जनार्दन मिश्रा ने भ्रष्टाचार को लेकर अजीबो-गरीब एवं विवादित बयान दिया है। मिश्रा ने कहा है कि सरपंच यदि 15 लाख रुपये तक भ्रष्टाचार करता है तो लोगों को उसकी शिकायत नहीं करनी चाहिए। भाजपा सांसद का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह कहते नजर आए हैं कि 'सरपंच ने यदि 15 लाख रुपए तक का भष्ट्राचार किया है तो मुझसे बात मत करो। 15 लाख रुपए तक भ्रष्टाचार इसलिए नहीं है क्योंकि सात लाख रुपए उसने चुनाव जीतने में लगाए। अगली बार के चुनाव के लिए उसे सात लाख रुपए चाहिए और इस दौरान महंगाई करीब एक लाख रुपए बढ़ जाएगी।' सांसद ने कहा कि 15 लाख रुपए से ज्यादा यदि वह गड़बड़ करता है तब उसका भ्रष्टाचार समझ में आता है।
End of Article
