दिग्विजय सिंह का जमाना चला गया, अब अपराधियों को भून देंगे : नरोत्तम मिश्रा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2020, 12:42 PM IST

नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'हमें नक्सल गतिविधियों में बड़ी सफलता मिली है। नक्सल गतिविधियों पर विराम और हमारा अभिया समानांतर चल रहे हैं। एक दौर था, वो शायद दिग्विजय सिंह का था।'

दिग्विजय सिंह का जमाना चला गया, अब अपराधियों को भून देंगे : नरोत्तम मिश्रा
Photo Credit: ANI

भोपाल : मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर शुक्रवार को निशाना साधा। मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय के शासनकाल में राज्य में अपराधियों का दबदबा था लेकिन अब समय बदल गया है। हमारे शासन में कोई भी अपराधी शरण नहीं ले पाएगा। मंत्री ने कहा कि अपराधियों को हम भून देंगे। गृह मंत्री के इस बयान पर कांग्रेस पलटवार कर सकती है। मिश्रा ने कहा, 'हमें नक्सल गतिविधियों में बड़ी सफलता मिली है। नक्सल गतिविधियों पर विराम और हमारा अभिया समानांतर चल रहे हैं। एक दौर था, वो शायद दिग्विजय सिंह का था जब पूरे प्रदेश में अशांति थी। कोई भी अपराधी अब मध्य प्रदेश में शरण नहीं ले पाएगा, हम भून देंगे।'

सोनिया गांधी पर निशाना साधा
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए मिश्रा ने कहा कि बुधवार को उन्हें वाट्सएप पर एक मैसेज मिला जिसमें पूछा गया कि 'कैकेयी' के बाद कौन सी मां ने अपने बेटे को सिंहासन का ताज पाने के लिए छल किया। मिश्रा ने कहा-'जवाब 52 था। कांग्रेस पार्टी के भी लोकसभा में 52 सांसद हैं। हैरान करनी वाली बात है कि वहां पर एक जोकर भी है।'

कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने का आरोप
मिश्रा यही नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा, 'दिल्ली में प्रदर्शन क्यों हो रहा है? यदि पुराने कृषि कानून सही होते तो इतने साल बाद किसान कर्ज के जाल में फंसे नहीं होते। सरकार किसानों के उत्थान के लिए नए कानून लेकर आई है। कांग्रेस किसानों के बीत गलतफहमियां पैदा कर रही है।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!