यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है पवन सिंह का गाना 'साड़ी से ताड़ी', नंबर वन पर हो रहा है ट्रेंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 22, 2022, 01:04 PM IST

Pawan Singh Song Saree Se Taadi: भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह के गाने रिलीज के साथ ही वायरल हो जाते हैं। पवन सिंह का नया गाना साड़ी से ताड़ी रिलीज होने के कुछ दिन बाद यूट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। देखें पवन सिंह का गाना...

यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है पवन सिंह का गाना 'साड़ी से ताड़ी', नंबर वन पर हो रहा है ट्रेंड

Pawan Singh Bhojpuri Song Saadi Se Taadi. पावर स्टार पवन सिंह  के तूफान में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सभी धुरंधर पीछे छूट गए हैं। पवन सिंह और स्मृति सिन्हा स्टारर गाना 'साडी में ताड़ी' नया रिकॉर्ड बनाते हुए यूट्यूब पर लगातार नम्बर वन पर काबिज हैं। पवन सिंह के इस गाने को महज दो दिन में आठ मिलियन व्यूज मिले हैं। वहीं,  यह यूट्यूब पर नम्बर 1 पर ट्रेंड भी कर रहा है। 

हम बात कर रहे हैं का, जो रिकॉर्ड ब्रेकिंग सॉन्ग साबित हुआ है। इस गाने के जरिये पवन सिंह अपने ही दुसरे गाने का रिकॉर्ड तोड़ते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस गाने का क्रेज इतना है कि लोग इस पर जमकर रील्स भी बना रहे हैं। इस सफलता के बाद पवन सिंह ने कहा कि, 'मैं हर बार कहता हूं और दिल से मानता हूं कि जनता ही मेरा भगवान है। इस गाने को जितना भी प्यार वे दे रहे हैं, उसके लिए उनका दिल से शुक्रिया। यह आपका ही गाना है। इसकी सफलता का क्रेडिट जनता को ही जाता है। 

Saadi Se Taadi

शिल्पी राज ने दी आवाज
पवन सिंह का गाना 'साड़ी से ताड़ी' के लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं। वहीं, म्यूजिक आर्या शर्मा का है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल हैं। गाने को कोरियोग्राफ बॉबी जैक्सन ने किया हैं। पवन सिंह ने इस गाने को अपने यूट्यूब चैनल पवन सिंह ऑफिशियल पर रिलीज किया है। पवन ने गाने को अपनी आवाज भी दी है। आवाज में पवन सिंह का साथ शिल्पी राज ने दिया है। वहीं, गाने में  स्मृति सिन्हा की शानदार एक्टिंग इस गाने में देखने को मिल रही हैं।

पवन सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द मेरा भारत महान, प्यारी चांदिनी, कैसे हो जाला प्यार, सात महेरिया जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वहीं, साड़ी से ताड़ी के बाद फैंस उनके अपकमिंग म्यूजिक वीडियो का भी इंतजार कर रहे हैं।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!