Ritesh Singh Bhojpuri Song:भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के भाई रितिक भी अपनी आवाज और एक्टिंग का लोहा मनवा रहे हैं। रितिक सिंह का नया गाना है 'दिल दे दिह पईचा में', यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। यह गाना रितिक सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। गाने में नेहा राज और रितिक के बीच केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है।
रितिक सिंह का 'दिल दे दिह पईचा में' एक रोमांटिक गाना है। इस गाने को नेहा राज कर साथ मिलकर रितिक सिंह ने गाया है। गाने का म्यूजिक वीडियो भी कमाल का है। रितिक सिंह भी पवन सिंह के नक्शेकदम पर इन दिनों चल रहे हैं और एक से एक बेहतरीन गाने लेकर आ रहे हैं। इसको लेकर वे कहते हैं कि 'दिल दे दिह पईचा में' मेरे दिल के करीब है। हमें संगीत विरासत में मिली है, जिसे पवन भैया आगे बखूबी आगे बढ़ा रहे हैं। और मेरी रुचि भी उस विरासत को आगे ले जाने में हैं। 'दिल दे दिह पईचा में' का लिरिक्स काला नाग और म्यूजिक रवि राज देवा का है।
रिलीज हुए थे ये गाने
गौरतलब है कि इससे पहले रितिक सिंह का गाना 'कईसन ह चीज' उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस गाने में उनका साथ प्रियंका सिंह ने दिया था। कईसन ह चीज को अरुण बिहारी ने लिखा है , जबकि इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। इसके अलावा उनका गाना बाबू साहेब का फेरा में भी काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने में रितिक अंतरा सिंह प्रियंका के साथ नजर आए थे। ये गाना DRS म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।
आपको बता दें कि पवन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में हैं। पवन सिंह की दूसरी वाइफ ज्योति सिंह उनसे तलाक लेने जा रही हैं। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई आरोप भी लगाए हैं।

