पवन सिंह से कम नहीं हैं उनके भाई रितिक सिंह, रिलीज होते ही छाया गाना कईसन ह चीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 4, 2022, 02:52 AM IST

Pawan Singh brother song: पवन सिंह के भाई रितिक सिंह का नया भोजपुरी गाना " कईसन ह चीज' उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। यहां देखें ये गाना।

पवन सिंह से कम नहीं हैं उनके भाई रितिक सिंह, रिलीज होते ही छाया गाना कईसन ह चीज

Pawan Singh brother song: पावर स्टार पवन सिंह के छोटे भाई " रितिक सिंह " की आवाज़ अब संगीत प्रेमियों को दीवाना बनाने के लिए तैयार है। रितिक सिंह का नया सांग " कईसन ह चीज' उनके चैनल रितिक सिंह ऑफिसियल पर रिलीज हुआ । गाने में रितिक सिंह का रोमान्टिक अंदाज़ दिख रहा है। 

गाने में रितिक का प्रियंका सिंह ने साथ दिया है। प्रियंका सिंह ने पवन सिंह के साथ एक दो नहीं दो दर्जन से भी अधिक सुपर हिट गाने भोजपुरी संगीत जगत को दी है । कईसन ह चीज़ को लिखा है अरुण बिहारी ने, जबकि इसका संगीत  प्रियांशु सिंह ने दिया है ।  रितिक ने बताया कि उनका मकसद अच्छे रोमान्टिक और सार्थक गाने के माध्यम से श्रोताओं के दिलो में उतरने का है । पवन सिंह जैसे बड़े गायक के सानिध्य में रितिक सिंह अपनी मधुर आवाज से अब संगीत प्रेमियों के दिलो में जगह बनाने की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं ।     

पसंद आ रही है केमेस्ट्री
गाने में रितिक और प्रियंका के साथ केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। रितिक के गाने उनके भाई पवन सिंह की तरह वायरल नहीं हो रहे लेकिन, आने वाले वक्त में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को एक नया सितारा मिल सकता है। रितिक के गाने देश के साथ-साथ विदेशों में भी छाने लगे हैं। रितिक ने  कहा था कि,‘उनका मकसद अच्छे रोमान्टिक और सार्थक गाने के माध्यम से ऑडियंस के दिलो में उतरने का है।’  

आपको बता दें कि पवन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के कारण विवादों में हैं। पवन सिंह की दूसरी वाइफ ज्योति सिंह ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली है। ज्योति सिंह ने आरोप लगाया है कि पवन उनके साथ मारपीट करते हैं। इसके अलावा दो बार उनका कथित तौर पर अबॉर्शन भी किया गया था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!