Bhojpuri Celebs Instagram Followers: सोशल मीडिया हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। आम इंसान से लेकर फिल्मी सितारों की एक्टिविटी भी सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिलती है। स्टार्स अपनी फोटो-वीडियो शेयर करने के साथ ही सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी भी फैंस के साथ साझा करते हैं। बात करें भोजपुरी स्टार्स की तो, भोजपुरी कलाकार भी बॉलीवुड से कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर इनके फॉलोअर्स की संख्या देख आपके होश उड़ जाएंगे। भोजपुरी के कई सेलेब्स के इंस्टाग्राम पर इतने फॉलोअर्स हैं जोकि बॉलीवुड के कलाकारों को भी पीछे छोड़ते हैं। भोजपुरी जगत के स्टार्स अपने टैलेंट के दम पर आज देश दुनिया में पॉपुलर हो रहे हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर भी इनके फॉलोअर्स में काफी इजाफा हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि किस भोजपुरी स्टार्स के इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोअर्स हैं और इस फॉलोअर्स की रेस में कौन सबसे आगे है।
मोनालिसा (Monalisa)
भोजपुरी सिनेमा जगत की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास की एक्टिविटी इंस्टाग्राम पर खूब देखने को मिलती है। इंस्टाग्राम पर मोनालिसा अपने हॉट और बोल्ड फोटो-वीडियो को लेकर फैंस के बीच लाइमलाइट में बनी रहती है। बात करें मोनालिसा के फॉलोअर्स की तो, इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के 5.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
अक्षरा सिंह (Akshara Singh)
भोजपुरी की बॉस लेडी अक्षरा सिंह काफी टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। अक्षरा की फिल्मों के साथ ही फैंस को उनके गाने भी खूब भाते हैं। साथ ही अक्षरा अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर भी चर्चा में रहती है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा के 4.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। बता दें कि अक्षरा पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुकी है। बिग बॉस में शामिल होने के बाद अक्षरा के फॉलोअर्स में काफी इजाफा हुआ।
खेसारी लाल (Khesari lal yadav)
भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के हिट मशीन खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। यूपी-बिहार से लेकर दुनियाभर में खेसारी लाल को फैंस का प्यार मिलता है। इंस्टाग्राम पर खेसारी के 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
पवन सिंह (Pawan Singh)
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह लोगों के बीच अपने गाने और एक्टिंग को लेकर खूब मशहूर हैं। इंस्टाग्राम पर पवन सिंह भी खूब एक्टिव रहते हैं और अपने नए-नए गाने की जानकारी फैंस के साथ अपडेट करते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर पवन सिंह के 2 मिलियन के करीब फॉलोअर्स हैं।
रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)
रानी चटर्जी की एक्टिविटी भी इंस्टाग्राम पर खूब देखने को मिलती है। इंस्टाग्राम पर रानी का जिम लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है। फॉलोअर्स की बात की जाए तो इंस्टाग्राम पर रानी 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav)
भोजपुरी स्टार दिनेश लाल उर्फ निरहुआ का जलवा पर्दे से लेकर राजनीति में भी खूब देखने को मिलता है। हाल ही में निरहुआ ने आमजगढ़ उपचुनाव में जीत हासिल की और सांसद बने। इंस्टाग्राम पर निरहुआ के 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

