Rani Chatterjee: स्लिम होने के लिए नहीं बल्कि इस वजह से जिम जाती हैं रानी चटर्जी, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2022, 02:01 PM IST

Rani Chatterjee Gym: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी अपना ज्यादातर समय जिम में बिताती हैं। वह जिम से अपनी खूब फोटो-वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं। लेकिन आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि एक्ट्रेस स्लिम होने के लिए जिम नहीं जाती बल्कि इसका कारण कुछ और है।

Rani Chatterjee: स्लिम होने के लिए नहीं बल्कि इस वजह से जिम जाती हैं रानी चटर्जी, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
Photo Credit: Instagram

Rani Chatterjee Gym Look: भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं। आज रानी कामयाबी के उस मुकाम पर हैं, जहां वह किसी पहचान की मोहताज नहीं। रानी चटर्जी भोजपुरी में अपनी दमदार एक्टिंग का परचम लहरा चुकी हैं। लेकिन इसी के साथ रानी ओटीटी वेब शो में भी धमाका कर चुकी हैं। रानी की पॉपुलैरिटी देशभर में हैं और यही कारण है कि उनके चाहने वालों की संख्या भी करोड़ों में हैं। सोशल मीडिया पर भी रानी के खूब फॉलोअर्स हैं। रानी भोजपुरी की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ ही अपने लुक्स को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। लेकिन उनका जिम लुक्स सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहता हैं।

जिम में खूब पसीना बहाती है रानी

रानी जिम में घंटों समय बिताती हैं और खूब पसीना बहाती है। सोशल मीडिया पर रानी जिम से खूब फोटो-वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। यूं कहे कि रानी का इंस्टाग्राम उनके जिम फोटो-वीडियो से भरा हुआ है। फैंस भी रानी के जिम लुक को काफी पसंद करते हैं। हालांकि रानी को कभी-कभी ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन रानी बेबाकी से ट्रोल्स को जवाब देती हैं।

स्लिम होने के लिए जिम नहीं जाती रानी

रानी चटर्जी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह जिम लुक में नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वह स्लिम होने के लिए जिम नहीं जाती बल्कि इसका कारण कुछ और ही है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- 'कौन कहता है कि आप जिम सिर्फ पतले होने के लिए जाते हैं। आप फिट रहने के लिए भी जाते हैं।' अब आप समझ ही गए होंगे कि आखिर रानी जिम क्यों जाती हैं।

पाइपलाइन में हैं कई फिल्में

रानी के पास प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं रहती। आए दिन उनके नए-नए गाने और फिल्में रिलीज होती रहती है। रानी ने अपने करियर के दौरान 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है। फिलहाल रानी के पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। आने वाले दिनों में वह  ‘भाभी मां’, ‘बाबुल की गलियां’, ‘छोटकी ठकुरैन’, ‘कसम दुर्गा की’, ‘तेरी मेहरबानियां’ और ‘हेराफेरी’ जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!