Yash Kumar Story: अंजना से शादी और तलाक के बाद निधि से दोबारा शादी तक, जानें भोजपुरी स्टार यश कुमार की कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2022, 02:10 PM IST

Bhojpuri Star Yash Kumar Story: यश कुमार भोजपुरी सिनेमा जगत के जाने-माने कलाकार हैं। लेकिन वह अपने निजी जीवन को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है दो-दो शादियां। जानते हैं यश के निजी जीवन से जुड़ी दिलचस्प कहानी के बारे में।

Yash Kumar Story: अंजना से शादी और तलाक के बाद निधि से दोबारा शादी तक, जानें भोजपुरी स्टार यश कुमार की कहानी
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Star Yash Kumar Personal Life Story: भोजपुरी सिनेमा जगत में यश कुमार का नाम खूब मशहूर है। वह सफल अभिनेता हैं जो किसी पहचान के मोहताज नहीं। यश ने हाल ही में एक्ट्रेस निधि झा के संग सात फेरे लिए। यश और निधि की शादी से लेकर हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। यश सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। भोजपुरी जगत में यश ऐसे एक्टर हैं जिनकी सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज होती है। लेकिन अपनी फिल्मों से ज्यादा एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसका कारण है यश कुमार की दो-दो शादियां।

यश ने पहली शादी अंजना सिंह से की और हाल ही में उन्होंने निधि झा संग दूसरी शादी रचाई। अंजना और निधि दोनों ही भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं। जानते हैं यश कुमार के जीवन से जुड़ी कहानी के बारे में।

यश कुमार और अंजना सिंह की लव स्टोरी

अंजना सिंह को भोजपुरी सिनेमा की हॉट केक के नाम से जाना जाता है। उन्होंने 2011 में भोजपुरी फिल्म एक और फौलाद के साथ कदम रखा। अंजना ने कम समय ही कामयाबी हासिल कर ली। वहीं यश कुमार ने 2012 में आई फिल्म ‘दिलदार सांवरिया’ से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनकी हीरोइन थी अंजना सिंह। इसी फिल्म के बाद अंजना और यश के बीच नजदीकियां बढ़ी और 2013 में दोनों ने शादी कर ली। अंजना और यश की एक बेटी भी है। अंजना और यश ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। लेकिन 2018 में दोनों के बीच आपसी सहमति से तलाक हो गया।

क्यों हुआ अंजना-यश का तलाक

अंजना और यश कुमार ने अपने तलाक के कारण को लेकर कभी भी खुलासा नहीं किया। लेकिन अंजना के एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि फिल्मों में दूसरी एक्ट्रेस संग यश की बढ़ती नजदीकियां उनके तलाक का कारण थी। हालांकि कारण जो भी हो लेकिन फिलहाल यश और अंजना अब पति-पत्नी नहीं हैं और दोनों के बीच तलाक हो चुका है।

लूलिया के साथ लगा यश कुमार का दिल

भोजपुरी इंडस्ट्री की लूलिया गर्ल यानी निधि झा ने भोजपुरी फिल्म ‘गदर’ के साथ करियर की शुरुआत की। यश कुमार के साथ भी निधि झा ने कई फिल्मों में काम किया। खबरों की माने तो भोजपुरी फिल्म ‘इंडिया Vs पाकिस्तान’ से यश और निधि के बीच नजदीकियां बढ़ी। दोनों ने बीच लव अफेयर की खबरें खूब सुनने को मिलती थी।

निधि झा संग यश ने रचाई दूसरी शादी

यश कुमार और निधि झा के बीच प्यार बढ़ता गया। दोनों ने सोशल मीडिया पर भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। इसके बाद इसी साल मई में यश और निधि ने शादी रचा ली। यश और निधि शादी के बाद सोशल मीडिया पर अपनी खूब फोटो-वीडियो शेयर करते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!