Amrapali Dubey Saree Look: साड़ी में कहर बरपाती हैं भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे, खूबसूरती पर हो जाएंगे फिदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 10:18 AM IST

Amrapali Dubey Saree Photos: खूबसूरती और ग्लैमरस के मामले में भोजपुरी की आम्रपाली दुबे कई एक्ट्रेस पर भारी पड़ती है। वैस तो उनपर हर तरह के अटायर सूट करते हैं लेकिन देसी लुक में उनकी खूबसूरती देखने लायक होती है। साड़ी में तो आम्रपाली कहर बरपाती हैं।

Amrapali Dubey Saree Look: साड़ी में कहर बरपाती हैं भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे, खूबसूरती पर हो जाएंगे फिदा
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Queen Amrapali Dubey Saree Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को भोजपुरी क्वीन के नाम से जाना जाता है। उन्होंने ना सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई बल्कि उनका नाम आज भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। फिल्मों में दमदार परफॉर्मेंस के साथ ही आम्रपाली खूबसूरती के मामले में भी इंडस्ट्री पर राज करती हैं। आम्रपाली के चाहने वालों की भी कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फैंस देखने को मिलते हैं जिनकी संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। बात करें आम्रपाली के लुक की तो उनपर हर तरह के अटायर खूब जचते हैं। लेकिन अपने देसी अंदाज से वह फैंस के दिलों पर राज करती हैं।

आम्रपाली की खूबसूरती में चार चांद लगाता है साड़ी

आम्रपाली जब साड़ी पहनती हैं तो फैंस के दिलों की धड़कने तेज हो जाती है। कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस साड़ी में कहर बरपाती हैं। आम्रपाली बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन साड़ी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है। यही कारण है कि वह जैसे ही साड़ी में अपनी फोटो शेयर करती है तो वह तेजी से वायरल हो जाती है। फिल्मों में भी एक्ट्रेस साड़ी पहनकर गजब का डांस करती हैं।

इंटरनेट पर वायरल होता है आम्रपाली का साड़ी लुक

आम्रपाली फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी फोटो-वीडियो शेयर करती रहती है। इंस्टाग्राम पर आम्रपाली के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी-चौड़ी है। वैसे तो आम्रपाली वेस्टर्न से लेकर एथनिक सभी तरह के ड्रेस कैरी करती हैं। लेकिन फैंस को उनका देसी लुक खूब भाता है। यही कारण है कि वह जैसे ही साड़ी में अपनी कोई भी फोटो शेयर करती है तो वह इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो जाती है।

इस एक्टर के साथ रहते हैं अफेयर के चर्चे

आम्रपाली अपने लुक के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। भोजपुरी जुबलीस्टार और नवोदित सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ उनके अफेयर की खबरें अक्सर सुनने को मिलती है। दोनों ने एक साथ लगभग 30 भोजपुरी फिल्मों में काम किया है।

आम्रापली के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

आम्रपाली इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं। इसलिए उनके पास प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं होती। उनके अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो आम्रपाली दुबे 'आई मिलन की रात', 'फसल','डोली सजा के रखना', ‘नईहर’ और ‘विद्या’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!