Bhojpuri Actress Prachi Singh Beautiful Photos: भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस प्राची सिंह जोकि ‘सनी लियोनी’ के नाम से इंडस्ट्री में खूब मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर प्राची के हॉट, बोल्ड और ग्लैमरस से भरपूर खूब फोटो वीडियो देखने को मिलते हैं। प्राची ने अपनी अदाओं से फैंस को खूब दीवाना बनाया है। इसलिए उन्हें सनी लियोनी के नाम का टैग मिला। लेकिन हाल ही में प्राची ने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कि, जिसमें उनके लुक को देख सभी हैरान रह गए। इन फोटोज में प्राची की सादगी देख सभी उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आप भी प्राची की इन तस्वीरों को देख लेंगे तो दिल हार बैठेंगे।
प्राची सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फोटो-वीडियो के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती है। अपनी बोल्ड अदाओं और फोटो-वीडियो से प्राची फैंस को इंप्रेस करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देती। लेकिन इस बार प्राची का अनोखा और निराला रूप देख फैंस भी अचरज में पड़ गए।
देसी लुक से प्राची ने जीता दिल
दरअसल प्राची ने हाल ही में जो तस्वीरें शेयर की थी, उसमें वह वेस्टर्न नहीं बल्कि एथनिक लुक में नजर आ रही है। उन्होंने सलवार सूट में कई फोटोशूट कराई। पर्पल, ब्लू और पिंक कलर के सलवार सूट में प्राची की तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आई। प्राची का देसी लुक देख लोग उनके डाईहार्ट वाले फैन हो गए। प्राची की इन तस्वीरों पर फैंस के खूब लाइक और कमेंट्स देखे जा सकते हैं।
बता दें कि प्राची का ये देसी और एलिगेंट लुक उनकी अपकमिंग फिल्म ‘कोहिनूर’ के लिए है। ये लुक उनकी शूटिंग का एक हिस्सा है। कोहिनूर में प्राची ‘तारा’ का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म का निर्देशन नरेंद्र सिंह बिष्ट कर रहे हैं और निर्माता प्रमोद सिंह हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगी प्राची सिंह
प्राची कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बात करें उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में तो वह कोहिनूर के अलावा जल्दी भोजपुरी फिल्म ‘मेरे प्यार से मिला दिल’ और ‘पांच महरिया’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। ‘पांच महरिया’ में प्राची के साथ प्रियंका पंडित, निशा दुबे, कनक पांडे, संचिता बनर्जी और किशन राय नजर आएंगे।

