Pakhi Hegde Movies: पाखी हेगड़े की ये फिल्में बार-बार देखने पर भी नहीं करती बोर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2022, 04:15 PM IST

Pakhi Hegde Movies: भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाओं का लोहा मनवा चुकी पाखी हेगड़े किसी बॉलिवुड हसीना से कम नहीं हैं। पाखी मराठी और हिंदी टेलिविजन में भी काफी रोल कर चुकी हैं और भोजपुरी फैन्स के लिए जाना-माना नाम हैं।

Pakhi Hegde Movies: पाखी हेगड़े की ये फिल्में बार-बार देखने पर भी नहीं करती बोर

Pakhi Hegde Movies: भोजपुरी सिनेमा के फैन्स के दिलों पर राज करने वाली अदाकारा पाखी हेगड़े ने न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा में बल्कि हिंदी टेलिविजन और मराठी सिनेमा में भी एक से बढ़कर एक रोल प्ले किया है। यही नहीं उनकी ज्यादातर फिल्में ऐसी हैं जिन्हें देखने से दर्शकों का दिल ही नहीं भरता है। साफ साफ कहा जाए तो यह है कि आप इन फिल्मों को चाहे कितनी बार भी देख लें लेकिन बोर नहीं होंगे। आइये जानते हैं कौन सी हैं पाखी हेगड़े की वो फिल्में-

देवरा भईल दीवाना
भोजपुरी सिनेमा में यह फिल्म एक हिट साबित हुई। इसमें पाखी हेगड़े मनोज तिवारी के साथ नजर आई थीं, यही नहीं भोजपुरी सिनेमा में पाखी और मनोज की जोड़ी को मोस्ट-पोपुलर जोड़ी कहा जाता है। पाखी-और मनोज के साथ इसमें प्रदीप पांडेय और काजल रघानी भी नजर आते हैं। फिल्म में दो भाईयों की कहानी को दिखाया गया है जिसमें दोनों भाईयों के बीच गलतफहमी हो जाती है, लेकिन फिल्म का अंत आते-आते वह दूर हो जाती है फिल्म को एक हैप्पी एंडिग देती है। 

निरहुआ हिंदुस्तानी
यह फिल्म एक रोमैंटिक स्टोरी पर बेस्ड है जिसमें निरहुआ (दिनेश लाल यादव) को सोना नाम की अभिनेत्री से प्यार हो जाता है। 

घायल खिलाड़ी 2009
इस फिल्म में पाखी हेगड़े भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव के साथ इश्क फरमाती नजर आई हैं।

दिल
दिनोश लाल यादव और प्रवेश लाल यावद को एक ही लड़की यानी पाखी से प्यार हो जाता है और फिल्म में इसी लव-ट्राईएंगल को रोमांचक रुप में दिखाया गया है।  

मैंने दिल तुझको दिया
इस फिल्म की पाखी हेगड़े नें मधु नाम का रोल किया है जिसमें उसके अंकल उसे पैसे के लालच में मारना चाहते हैं पर ऐसा नहीं हो पाता क्योंकि एक ऑटो-ड्राइवर जिसका रोल दिनेश लाल यादव ने निभाया है वह आ जाता है और मधु को उससे प्यार हो जाता है। रोमांस और एक्शन से भरी फिल्म बेहद जबरदस्त है। 

पाखी की इससे अलग हिंदी टेलिविजन में भी पहचान है। उन्होंने कई शो किए हैं। साथ ही उन्होंने मराठी सिनेमा में भी काम किया। उनकी मराठी फिल्में भी जरूर देख सकते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!