Mani Bhattacharya Songs: बोल्डनेस के लिए मशहूर मणी भट्टाचार्य के टॉप 5 गाने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2022, 03:08 PM IST

Mani Bhattacharya Songs: बंगाली और भोजपुरी फिल्मों में अपनी बोल्डनेस को लेकर मशहूर मणी भट्टाचार्या के गाने यूट्यूब पर आते ही छा जाते हैं। मणी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी कलाकर हैं। उनकी चार फिल्मों को नेश्नल अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं।  

Mani Bhattacharya Songs: बोल्डनेस के लिए मशहूर मणी भट्टाचार्य के टॉप 5 गाने

Mani Bhattacharya Songs: मणी भट्टाचार्य अपने बोल्ड सीन्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। भोजपुरी सिनेमा में मणी भट्टाचार्य ने ऐसे जबरदस्त बोल्ड सीन दिए कि वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सेलेब्रिटी बन गई। मणी भट्टाचार्य को बंगाली फिल्मों के लिए चार नेश्नल अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। मणी की मशहूर फिल्मों पर नजर डाली जाए तो इन्होंने भोजपुरी फिल्म जिला चंपारण से डेब्यू किया था जिसके बाद इनका जादू छाया और एक के बाद एक सौगंध और घूंघट में घोटाला जैसी सूपरहिट फिल्में दीं। मणी के वीडियोज यूट्यूब पर आते ही करोड़ों व्यू पा लेते हैं। कौन से मणी भट्टाचार्य के सबसे ज्यादा मशहूर वे पांच गाने जो आपको भी देखने चाहिए।

बिन ब्याहे राजा जी (109 मिलियन व्यूज)
इस गाने में मणी भट्टाचार्य के साथ भोजपुरी सूपरस्टार पवन सिंह नजर आते हैं। गाने के बोल विनय निरमल ने लिखे हैं और आवाज इंदु सोनाली की हैं। यह गाना अब तक यूट्यूब पर 109 मिलियन व्यूज ले चुका है।

पटर-पटर पियावा पलंग पर (6.1 मिलियन व्यूज)
मणी के साथ इस गाने में प्रवेश लाल यादव नजर आते हैं, य़ह गाना घूंघट में घोटाला फिल्म का है। गाने में आलोक कुमार और प्रियंका सिंह की आवाज है।यह गाना अब तक यूट्यूब पर 6.1 मिलियन व्यूज ले चुका है।

तारकुल पे चढहल बा जवानी (5.6 मिलियन व्यूज)
मणी के साथ इस गाने में भी प्रवेश लाल यादव नजर आते हैं, य़ह गाना भी घूंघट में घोटाला फिल्म का है। गाने में आलोक कुमार और शारोदी बोहरा की आवाज है।यह गाना अब तक यूट्यूब पर 5.6 मिलियन व्यूज ले चुका है।

पलंगिया सोने न दिया (161 मिलियन व्यूज)
भोजपुरी फिल्म वॉन्टेड का यह गाना पवन सिंग और इंदु सोनाली ने गाया है, जबकि गाने पवन सिंग के साथ जलवा मणी भट्टाचार्य का दिखाई देता है। मणी की अगर कोई गाना है जिसपर सबसे ज्यादा व्यू आए हैं तो वह यही हैं, इसपर अबतक 161 मिलियन व्यूज़ आ चुके हैं।

लागेहू हुनरी मुनरी (7.8 मिलियन व्यूज)
मणी और पवन सिंग स्टारर भोजपुरी फिल्म वॉन्टेड का यह गाना पवन सिंग और अक्षरा सिंह ने गाया है। और अदाएं मणी भट्टाचार्य की हैं।इसपर अबतक  7.8 मिलियन व्यूज़ आ चुके हैं।



End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!