Bhojpuri Navratri Song: कल्लू का देवी गीत ‘जगराता में नचला से का फायदा’ नवरात्रि पर धूम मचाने के लिए तैयार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2022, 02:02 PM IST

Arvind Akela Kallu Navratri Song: भोजपुरी एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया नवरात्रि स्पेशल भोजपुरी देवी गीत रिलीज हो चुका है, जिसका नाम है ‘जगराता में नचला से का फायदा’। रिलीज होते ही गाना यूट्यूब पर छा गया।

Bhojpuri Navratri Song: कल्लू का देवी गीत ‘जगराता में नचला से का फायदा’ नवरात्रि पर धूम मचाने के लिए तैयार
Photo Credit: Instagram

Arvind Akela Kallu Navratri Song Jagrata Mein Nachla Se Ka Fayada: नवरात्रि का त्योहार शुरू होने वाला है और सभी इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। भोजपुरी में हर साल नवरात्रि के मौके पर कई गाने और म्यूजिक वीडियो रिलीज होते हैं। अरविंद अकेला कल्लू जोकि भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं। उन्होंने भोजपुरी में कई नवरात्रि सॉन्ग गाए हैं। इसी कड़ी में कल्लू  का नया नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग रिलीज हुआ है जो रिलीज होने के बाद से ही यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने का नाम है ‘जगराता में नचला से का फायदा’। कल्लू के इस गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है जिसे देख कहा जा सकता है कि गाना नवरात्रि के मौके पर भक्तों के बीच धमाल मचाने वाला है।

कल्लू वैसे तो हमेशा ही अपने नए-पुराने गानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। उनकी एक्टिंग और सिंगिग के फैंस दीवाने हैं। यही कारण है कि उनके गाने और फिल्मों को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। फिलहाल कल्लू का नया नवरात्रि सॉन्ग दर्शकों के बीच छाया हुआ है।

जगराता में नचला से का फायदा में इस एक्ट्रेस संग जमकर नाचे कल्लू

देवी मां का जगराता सॉन्ग ‘जगराता में नचला से का फायदा’ में अरविंद अकेला कल्लू के साथ एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी की जोड़ी देखने को मिल रही है। दोनों इस गाने पर खूब ठुमका लगाते हुए दिख रहे हैं। शिल्पी राघवानी पीले रंग के लहंगे में खूब जंच रही हैं। तो वहीं अरविंद को पीले और सफेद रंग के कुर्ता पायजामा और कोटी में देखा जा सकता है। कल्लू और शिल्पी दोनों ही ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। गाने में कल्लू शिल्पी से कहते हैं ‘पंडाल जे खाल ना भइल तs नचला के का फायदा’।

शिल्पी राज और कल्लू की आवाज पर थिरके फैंस

नवरात्रि स्पेशल नया देवी गीत ‘जगराता में नचला से का फायदा’ को अरविंद अकेला कल्लू के साथ शिल्पी राज ने भी आवाज दी है। शिल्पी राज भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की मशहूर फीमेल सिंगर हैं। गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 19 सितंबर को रिलीज किया गया है। नवरात्रि से महज हफ्तेभर पहले रिलीज हुआ कल्लू का यह नवरात्रि गीत रिलीज होते ही छा गया। लोग अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज की आवाज में इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। गाना इतना खूबसूरत और धमाकेदार है कि इसे सुनकर आप भी माता की भक्ति में झूमने और थिरकने लगेंगे।

यहां देखिए जगराता में नचला से का फायदा का वीडियो

रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया नवरात्रि जगराता सॉन्ग का वीडियो

भोजपुरी में देवी मां का जगराता सॉन्ग ‘जगराता में नचला से का फायदा’ को रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। महज कुछ ही घंटे में गाने को लगभग 185K व्यूज मिल चुके हैं। तेजी से बढ़ते गाने के व्यूज को देख कहा जाता है कि जल्द ही कल्लू का ये गाना यूट्यूब के ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल हो सकता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!