Khesari Lal Devi Geet: रिलीज हुआ खेसारी लाल का नवरात्रि के लिए भोजपुरी देवी गीत ‘परसादी चटना बा’

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2022, 07:52 AM IST

Navratri Bhojpuri Devi Geet: खेसारी लाल यादव के गाने अक्सर फैंस के बीच धमाल मचाते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने नवरात्रि के लिए स्पेशल देवी गीत ‘परसादी चटना बा’ रिलीज किया है। जिसकी वीडियो यूट्यूब पर छाई हुई है।

Khesari Lal Devi Geet: रिलीज हुआ खेसारी लाल का नवरात्रि के लिए भोजपुरी देवी गीत ‘परसादी चटना बा’
Photo Credit: YouTube

Khesari Lal Yadav Navratri Devi Geet Parsadi Chatna Ba: खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं। वह ना सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि गानों को लेकर भी छाए रहते हैं। खेसारी के गाने भोजपुरी क्षेत्र से लेकर देश-दुनिया में खूब पसंद किए जाते हैं। यही कारण है कि फैंस के बीच खेसारी के गानों का खूब क्रेज देखने को मिलता है। उनका कोई भी गाना रिलीज होते हैं यूट्यूब पर छा जाता है। इसलिए खेसारी को ट्रेडिंग स्टार के नाम से भी जाना जाता है। खेसारी सभी पर्व-त्योहारों जैसे सावन, दीपावली, होली और छठ जैसी कई मौके पर गाने रिलीज करते हैं। ऐसे में नवरात्रि शुरू होने वाली है और खेसारी लाल के नए-नए नवरात्रि के गीत रिलीज होने के कतार में हैं।

इस कड़ी में खेसारी का भोजपुरी देवी गीत ‘परसादी चटना बा’ हाल ही में रिलीज हो चुका है, जो इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है। मां भगवती के भक्तों को भी यह गाना खूब पसंद आ रहा है, जिसे देख कहा जा सकता है कि इस साल नवरात्रि पर खेसारी के इस गाने के साथ भक्त झूमने वाले हैं और यह गाना उनकी जुबां पर होगा।

परसादी चटना बा गाने को यूट्यूब पर मिल रहे व्यूज

वैसे तो खेसारी के सभी गानों को रिकॉर्डतोड़ व्यूज मिलते हैं। लेकिन परसादी चटना बा गाना रिलीज होते हैं यूट्यूब पर छा गया और इसके व्यूज धड़ाधड़ तेजी से बढ़ रहे हैं। महज 3 दिनों में ही व्यूज का आकंड़ा ढ़ाई मिलियन के करीब पहुंचने वाला है। आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि गाने को खेसारी के फैंस और माता रानी के भक्तों के बीच कितना पसंद किया जा रहा है।

परसादी चटना बा गाने के बोल हैं खूबसूरत

खेसारी लाल का देवी गीत ‘परसादी चटना बा’ नवरात्रि के मौके पर धूम मचाने के लिए तैयार है। क्योंकि गाने के वीडियो से लेकर बोल बेहद खूबसूरत है। गाने में खेसारी कहते हैं- 'भीड़ पंडाल में हेतना बा..खात परसादी हेतना बा..देवरा परसादी चटना बा। नवमी नवरात्र बा तनी ना डेरात बा..पूजा में हो जाता शामिल..मेला देखे आईल पटना बा'।

यहां देखें परसादी चटना बा गाने का वीडियो:

गाने में अपने आवाज और अंदाज से छा गए खेसारी

परसादी चटना बा गाने में खेसारी के आवाज के साथ ही उनका अभिनय भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को खेसारी लाल ने गाया है और इसके लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। संगीत आर्य शर्मा ने दिया है। परदासी चटना बा गाने को टीम फिल्म्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर 9 सितंबर 2022 को रिलीज किया था। अबतक इसे 2,471,861 व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं। इससे पहले खेसारी का देवी गीत जय जय जननी रिलीज हुआ था। इसे भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!