Lovely Girl Ritu Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस ऋतु सिंह को क्यों कहा जाता है लवली गर्ल, देखें उनकी हॉट तस्वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2022, 08:01 PM IST

Bhojpuri Actress Ritu Singh: ऋतु सिंह भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस हैं। उन्हें लवली गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। ऋतु भोजपुरी सहित हरियाणवी और पंजाबी एलबम में भी काम कर चुकी हैं। लेकिन भोजपुरी दर्शकों के बीच वह खूब पॉपुलर हैं।

Lovely Girl Ritu Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस ऋतु सिंह को क्यों कहा जाता है लवली गर्ल, देखें उनकी हॉट तस्वीरें
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Lovely Girl Actress Ritu Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस ऋतु सिंह इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जो किसी पहचान की मोहताज नहीं। वह भोजपुरी सहित हरियाणवी और पंजाबी गानों में भी काम कर चुकी हैं। लेकिन उन्हें भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में खास पहचान हासिल हुई। ऋतु को भोजपुरी में ‘लवली गर्ल’ के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल यह नाम उन्हें एक गाने के हिट होने के बाद मिला। ऋतु भोजपुरी की कई फिल्मों और गानों में काम कर चुकी है। उन्होंने भोजपुरी के मशहूर कलाकारों खेसारी लाल यादव, प्रमोद प्रेमी, निरहुआ और रितेश पांडे जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर किया है। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि खूबसूरती और बोल्डनेस के मामले में भी ऋतु कमाल हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी बोल्ड तस्वीरें वायरल होती रहती है।

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं ऋतु सिंह

ऋतु सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने इंस्टाग्राम पर हमेशा ही फोटो-वीडियो फैंस के साथ शेयर करती है। फैंस ऋतु की खूबसूरती और बोल्डनेस पर जान लुटाते हैं। यही कारण है कि उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है। इंस्टाग्राम पर ऋतु के कई फोटोज हैं जिन्हें देख आप उनकी खूबसूरती से नजरें नहीं हटा पाएंगे।

ऋतु सिंह कैसे बनी लवली गर्ल

ऋतु सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में लवली गर्ल के नाम से खूब मशहूर हैं। दरअसल यह नाम उन्हें एक गाने के हिट होने के बाद मिला। ऋतु वैसे तो कई भोजपुरी फिल्मों और गानों में काम कर चुकी हैं। लेकिन उन्हें भोजपुरी सॉन्ग ‘लगा के फेयर लवली’ से खूब पापुलैरिटी हासिल हुई। इस गाने में उनके साथ खेसारी लाल यादव नजर आए थे। इस गाने के बाद उन्हें ‘लवली गर्ल’ के नाम से जाना जाने लगा।

ऋतु सिंह का फिल्मी करियर

ऋतू सिंह फिल्म, एल्बम और विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी एलबम में भी काम किया है। भोजपुरी फिल्म ‘दिलदार सांवरिया’ के साथ ऋतु ने भोजपुरी में डेब्यू किया। इसके बाद वह ‘दुलारा’, ‘मेंहदी लगा के रखना’, ‘सरकायी लो खटिया जाड़ा लगे’, ‘कसम पैदा करने वाले की’, ‘स्पेशल एन्कॉउंटर’, ‘संघर्ष’, ‘बागी’, ‘सपेरा’, ‘एक्शन राजा’, ‘छलिया’ और ‘बिन तेरे ओ साथी रे’ जैसी कई फिल्मों में नजर आईं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!