एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करती हैं भोजपुरी की बॉस लेडी Akshara Singh, जानें सालाना कितनी है कमाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2022, 06:39 PM IST

Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की फेमस और सफल एक्ट्रेस हैं। अक्षरा ना सिर्फ फिल्म बल्कि गायकी के लिए भी मशहूर हैं। आज अक्षरा भोजपुरी की बॉस लेडी के नाम से जानी जाती हैं। इतना ही नहीं वो भोजपुरी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं।

एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करती हैं भोजपुरी की बॉस लेडी Akshara Singh, जानें सालाना कितनी है कमाई

Actress Akshara Film: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को आज भला कौन नहीं जानता। उन्होंने ना सिर्फ भोजपुरिया क्षेत्र में बल्कि देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। वो अपनी एक्टिंग और आवाज को लेकर लोगों के बीच खूब मशहूर हैं। भोजपुरी फिल्म और सॉन्ग के साथ ही अक्षरा बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) पर भी नजर आ चुकी है, इस शो से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई। अक्षरा की फैन फॉलोइंग भी कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर उनके 4.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही अक्षरा का अपना यूट्यूब चैनल भी है। आज अक्षरा इतनी सफल हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करती हैं। यही कारण है कि अक्षरा भोजपुरी में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

डांसर बनान चाहती थीं अक्षरा

राजधानी पटना में जन्मी अक्षरा सिंह को डांस का काफी शौक था। वो डांसिंग में अपना करियर बनाना चाहती थीं। इस बात का खुलासा खुद अक्षरा ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। अक्षरा के माता-पिता फिल्मी जगत से जुड़े थे। लेकिन अक्षरा को एक्टिंग के बजाय डांसिंग में रुचि थी। एक्टर रवि किशन के जरिए अक्षरा को पहली फिल्म करने का मौका मिला। अक्षरा ने साल 2010 में फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के साथ भोजपुरी फिल्म में डेब्यू किया। इसके बाद अक्षरा ने एक के बाद एक कई हिट फिल्मों की लाइन लगा दी और आज वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं।

एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करती हैं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह अन्य भोजपुरी एक्ट्रेस की तुलना में बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं। खबरों की मानें तो अक्षरा एक फिल्म के लिए 20-22 लाख रुपये चार्ज करती हैं। लेकिन कुछ साल पहले अक्षरा की फीस इतनी ज्यादा नहीं हुआ करती थी। महज कुछ साल भर पहले एक फिल्म के लिए अक्षरा की फीस 10-15 लाख रुपये थी। करियर के शुरुआती दौरा में अक्षरा को एक फिल्म के लिए महज 2-3 लाख रुपये ही मिलते थे। जैसे-जैसे अक्षरा का करियर ग्राफ बढ़ता गया, वो इंडस्ट्री की हाई डिमांडेड और हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गईं। बता दें कि, फिल्मों के अलावा विज्ञापन और स्टेज शो भी अक्षरा की कमाई के साधन हैं। अक्षरा एक घंटे के स्टेज शो के लिए 3-5 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!