Monalisa Saree Photo: सिल्क, शिफॉन, बनारसी और कांजीवरम साड़ी में कयामत ढाती हैं मोनालिसा, देखें ट्रेडिशनल लुक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2022, 12:14 PM IST

Monalisa Saree Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। अगर उनके ट्रेडिशनल लुक की बात करें तो वो साड़ी में कहर ढाती नजर आती हैं। देखें मोनालिसा के खूबसूरत साड़ी लुक।

Monalisa Saree Photo: सिल्क, शिफॉन, बनारसी और कांजीवरम साड़ी में कयामत ढाती हैं मोनालिसा, देखें ट्रेडिशनल लुक
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Actress Monalisa Saree Photos: भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन मोनालिसा हर तरह के स्टाइल स्टेटमेंट को फॉलो करती हैं। उन्हें वेस्टर्न से लेकर बिकनी और ट्रेडिशनल वेयर में भी देखा जाता है। सोशल मीडिया पर मोनालिसा हमेशा ही भरपूर बोल्डनेस के साथ नजर आती हैं। यही कारण है कि उन्हें भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस कहा जाता है। अगर हम बात करें मोनालिसा के साड़ी लुक की तो तारीफ के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे। साड़ी में तो मोनालिसा अप्सरा सी खूबसूरत लगती हैं। उनके पास साड़ियों का कलेक्शन है। मोनालिसा सिल्क, शिफॉन, बनारसी, फ्लोरल प्रिंट से लेकर कांजीवरम साड़ियों में आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करती रहती हैं।

वैसे साड़ी में तो कई एक्ट्रेसेस फोटो शेयर करती हैं। लेकिन मोनालिसा उनमें से अलग हैं, क्योंकि उन्हें अच्छी तरह से मालूम है कि साड़ी में भी कैसे स्टाइलिश और मॉर्डन दिखा जा सकता है। इसलिए वो साड़ी को सिंपल तरीके से वेयर करने के बजाय स्टाइलिश लुक देने में कोई कसर नहीं छोड़ती। सिंपल साड़ी में वो ब्लाउज के साथ खूब एक्सपेरिमेंट करती हैं, जिससे उन्हें बोल्ड लुक मिलता है। यही कारण है कि मोनालिसा को साड़ी में देख लोग अपना दिल हार बैठते हैं।

शिमरी साड़ी

ब्लैक शिमरी साड़ी में मोनालिसा इस फोटो में कमाल की खूबसूरत लग रही हैं। साड़ी में मिरर स्टोन वर्क का पूरा बॉर्डर है और ब्लाउज बेहद स्टाइलिश है। ब्लैक साड़ी के साथ रेड लिपस्टिक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

कॉटन साड़ी

कुछ लोग सोचते हैं कि क्या कॉटन साड़ी में भी स्टाइलिश दिखा जा सकता है। तो आपका ये कंफ्यूजन मोनालिसा के इस फोटो को देख दूर हो जाएगा। ऑरेंज कलर के कॉटन साड़ी में मोनालिसा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन सिंपल साड़ी के साथ उन्होंने स्टाइलिश ब्लाउज पहनी है। ऑरेंज कलर की साड़ी के साथ मोनालिसा ने ग्रीन कलर का स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है।

बनारसी साड़ी

रेड कलर की बनारसी साड़ी फैशन के लिए ऑल टाइम हिट होती है। इसके साथ मोनालिसा ने लाइट मेकअप किया है। इसे उन्होंने तीज के मौके पर वेयर किया था। आप भी कोई फंक्शन, तीज, करवा चौथ या शादी जैसे मौके पर बानरसी साड़ी के साथ मोनालिसा जैसा लुक पा सकते हैं।

कांजीवरम साड़ी

रेड एंड क्रीम कलर की इस कांजीवरम साड़ी में मोनालिसा का ट्रेडिशनल लुक देख कोई भी अपना दिल हार बैठेगा। ये साड़ी हेवी है इसलिए मोनालिसा इसमें सिंपल ब्लाउज पहनी है। इस साड़ी में मोनालिसा एकदम परफेक्ट लग रही हैं।

फ्लोरल साड़ी

आजकल फ्लोरल साड़ी का खूब ट्रेंड है। ये हर मौके पर पहना जा सकता है और इसे कैरी करना बहुत आसान होता है। इस फोटो में मोनालिसा ने ऑलिव ग्रीन कलर की फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी पहनी है और इसके साथ उन्होंने बॉटल ग्रीन कलर का ब्लाउज पहना है।

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं। उन्होंने सवा सौ से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य कई भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन अब वो छोटे पर्दे पर ज्यादा एक्टिव हैं। फिलहाल मोनालिसा पति विक्रांत के साथ रिएलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रही हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!